सैलाना नगर में आर.एस.एस (RSS) का भव्य पथ संचलन, स्वयं सेवकों का पुष्प वर्षा से जगह-जगह कि उत्साहवर्धन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर में आर.एस.एस (RSS) का भव्य पथ संचलन, स्वयं सेवकों का पुष्प वर्षा से जगह-जगह कि उत्साहवर्धन

100 वर्ष पूर्ण होने पर निकाला गया पथ संचालन, लगभग 800 स्वयं सेवकों ने दिखाया अनुशासन का अनोखा नजारा

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को एक भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संघ की एकता, अनुशासन और समाज सेवा की भावना का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। विशेष अतिथियों की उपस्थिति में निकाली गई इस रैली ने नगरवासियों को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। रास्ते में फूलों की वर्षा से स्वयंसेवकों का जोरदार स्वागत हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत ओसिन परिसर से हुई, जहां संघ के प्रांत ग्राम विकास प्रमुख प्रचारक सोहन सिंह परमार ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने बताया कि संघ ने समाज के उत्थान के लिए पांच प्रमुख प्रण तय किए हैं: पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाना, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता और परिवार प्रबोधन। ये प्रण संघ के भविष्य के कार्यों का आधार बनेंगे। विशेष अतिथि के रूप में दयानंद पाठक, ठाकुर सिंह सिराणा, खंड संघ चालक चौक सिंह निनामा और नगर संघ चालक विपिन कसेरा भी मौजूद रहे।

पथ संचलन को दो टुकड़ियों में विभाजित किया गया। ताकि नगर के विभिन्न हिस्सों को कवर किया जा सके। पहली टुकड़ी ओसिन परिसर से शुरू होकर रंगवाड़ी मोहल्ला, कुमावत पुरा और जूनावास होते हुए राजवाड़ा चौक पहुंची। वहीं, दूसरी टुकड़ी ओसिन परिसर से रांका गली, बजरंग चौक, महालक्ष्मी मंदिर गली, आनंद विहार कॉलोनी और दिलीप मार्ग से गुजरती हुई राजवाड़ा चौक पर पहुंची। यहां दोनों टुकड़ियों का संगम एक अनोखा दृश्य प्रस्तुत कर रहा था, जहां सैकड़ों स्वयंसेवक एक साथ जुटे। इसके बाद संचलन राजवाड़ा चौक से प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ बस स्टैंड, भोई मोहल्ला होते हुए वापस ओसिन परिसर में समापन हुआ। इस संचलन में लगभग 700 से 800 स्वयंसेवक शामिल हुए, जो पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में चल रहे थे। स्वयंसेवकों की कदमताल और अनुशासन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नगरवासियों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर और जयकारों से स्वयं सेवकों का उत्साहवर्धन किया। जिससे पूरे नगर में देशभक्ति और संगठन की भावना का अनोखा नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम की सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसडीओपी नीलम बघेल, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, सैलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया और सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया नगर रक्षा समिति सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात था। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में इन पांच प्रणों पर आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास को गति मिल सके।

एक नन्हे बालक ने मन मोह लिया-

कुछ देर के लिए सैलाना के ग्वालियरी परिवार के एक दो वर्षीय लाड़ले अनिक ग्वालियरी ने भी ओशिन परिसर में स्वयं सेवक की गणवेश में उपस्थित हो कर सबका मन मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *