बारिश ने मचाई हर तरफ तबाही, सड़कें बनी तालाब, जन जीवन अस्त-व्यस्त, प्रशासन की व्यवस्थाओं की खुली पोल

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, कृष्णकांत मालवीय
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में शनिवार को हुई तेज मूसलाधार बारिश ने हर तरफ तबाही मचा रखी है। मुसलाधार बारिश ने सड़के, नदीयां, तालाब, नालो के साथ ही बरसाती झरने तक को नहीं बक्सा है। सड़के तालाब में बदल गई। बरसाती नाले व नदियां उफान पर दिखाई दी। और तो और केदारेश्वर महादेव मंदिर का बरसाती झरना एक बार फिर अपने पूरे वैग के साथ नजर आया। लेकिन कहीं ना कहीं बारिश ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोलती नजर आई।
दोपहर पश्चात हुई तेज मुसलाधार बरसात ने एक बार फिर व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। बतादें की सैलाना बाय-पास रोड स्थित पिपलोदा मार्ग पर बरसात के पानी से तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो गई। इधर जल निकासी की उचित व्यवस्था ना होने पर आमजनों व वाहन चालकों को इस का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। रोड पर ज्यादा पानी होने से यातायात भी बाधित होता नजर आ रहा है। शाम तक यहीं स्थिति बनी रही। लोगों का कहना है की बारिश के पानी की निकासी ठिक से नहीं होने के कारण अक्सर यहां पर ऐसी स्थिति बनी हुई दिखाई देती है। ओर तेज बारिश से पानी इसी तरह रोड पर दिखाई देता है। जिससे रोड पुरी तरह तालाब में बदल जाती है।

तेज मुसलाधार बारिश ने बाबा केदारेश्वर महादेव के बरसाती झरने को भी नहीं बक्शा है। बारिश ने एक बार फिर बरसती झरने को उफान पर ला दिया। जिसको देखने के लिए यहां पर दुर दराज से पर्यटक आते दिखाई दिए। ओर लोगों ने यहां के बरसाती झरने का जम के आनंद उठाया। झरना उफान पर होने से मंदिर के प्रवेश बंद कर दिया गया है। झरने के आस-पास ना तो यहां कोई बेरिकेट्स दिखाई दिए ओर ना ही यहां पर कोई पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था दिखाई दी। जिससे लोग सेल्फी खिंचते नजर आए।




