पुलिस ने आरोपियों से चोरी या चोरी की आशंका में 47 दोपहिया वाहनों को किया जप्त

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने आरोपियों से चोरी या चोरी की आशंका में 47 दोपहिया वाहनों को किया जप्त

5/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)-पुलिस ने आरोपियों से चोरी या चोरी की आशंका में 47 दोपहिया वाहनों की जप्ती कि कार्रवाई की है।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में जिले के सभी अनुभागों में चोरी तथा अन्य प्रकरणों में वांछित 47 दोपहिया वाहन जप्त किए गए है। विभिन्न प्रकरणों में आरोपियों से जप्त किए गए वाहनों के बारे में पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर वाहनों के चोरी के वाहन होने की शंका में जप्त किए गए।

जावरा एसडीओपी अनुभाग के जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाने पर धारा 303(2) BNS के अंतर्गत 17 दोपहिया वाहन एवं बड़ावदा थाना पर धारा 303(2) BNS के तहत 1 दोपहिया वाहन, आलोट एसडीओपी शाबेरा अंसारी के नेतृत्व में आलोट थाने पर धारा 35 (1)ई, 106 BNSS, 303(2) BNS के तहत 1 तथा ताल थाने पर धारा 303 (2) BNS के तहत 1 दोपहिया वाहन जप्त कि है। रतलाम एसडीओपी ग्रामीण अनुभाग किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में बिलपांक थाने पर धारा 303(2) BNS के अंतर्गत 10 वाहनों, नामली थाने पर धारा 331 (4), 305 (ऐ ) BNS एवं धारा 35(1) ई, 106 BNSS के अंतर्गत 4 दोपहिया वाहन जप्त कि है। जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्ग दर्शन में जावरा शहर थाने पर धारा 331, 305 BNS एवं धारा 303(2) BNS के तहत 2 वाहनों, कालूखेड़ा थाने पर धारा 303(2) BNS के तहत 1 वाहन, रिंगनोद थाने पर धारा 1 दोपहिया वाहनों को जप्त किया गया। रतलाम नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में रतलाम शहर अनुभाग के माणक चौक थाने पर धारा 302(2)BNS के तहत 1 दोपहिया वाहन, स्टेशन रोड थाने पर चोरी की आशंका के तहत 2 वाहन, रतलाम औद्योगिक क्षेत्र थाने पर धारा 106 BNSS के तहत 6 दोपहिया सहित कुल 47 दोपहिया वाहनों को जप्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *