रतलाम कलेक्टर व एसपी ने शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए सुधार के दिए निर्देश
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिला कलेक्टर मिशा सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने निगम कमिश्नर के साथ राम मंदिर, सैलाना बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया एवं सुधार के लिए निर्देश दिए।
बतादे कि सुबह सवेरे मार्निंग वाक की जगह यह अधिकारी सड़कों पर उतर आए और यातायात व्यवस्था और अवैध अतिक्रमण को देख अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। यह नजारा देख शहर की जनता भी हेरानी में थी। दरअसल मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण का जायजा लेने राम मंदिर, सैलाना बस स्टैंड पहुंचे। जहां शहर की यातायात व्यवस्था की नब्स टटोलने और व्यवस्था को लेकर एक बार फिर कलेक्टर मिशा सिंह ने सुबह सड़कों पर उतरकर व्यवस्था जांची।
कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार, नगर निगम कमिश्नर अनिल भाना, यातायात डिएसपी आनंद सोनी द्वारा राम मंदिर चौराहा ,सैलाना बस स्टैंड, लोकेन्द्र टॉकीज, शहर सराय चौराहा पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसी दौरान यातायात व्यवस्था के साथ-साथ अवैध अतिक्रमण को लेकर निगम आयुक्त अनिल भाना और यातायात डीएसपी आंनद सोनी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में यातायात और अतिक्रमण को लेकर कड़े कदम उठाने आवश्यकता भी चर्चा की है।फलों की ठेला गाड़ियों को सड़क से पीछे कर चूने की लाइन डालकर बेरिकेट्स लगाने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई ठेला गाड़ी इसके बाद भी आगे आती है तो उस पर कार्रवाई की जाए।
एसपी ने चौराहे पर चैंबर की वजह से होने वाली परेशानी बताई। कलेक्टर ने निगम अधिकारियों को समस्या को स्थायी रूप से ठीक करने और चेतक ब्रिज से पावर हाउस रोड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रास्ता ठीक करने को कहा। एसपी ने सख्त हिदायत दी कि चौराहे पर अगर कोई गाड़ी गलत तरीके से सड़क पर खड़ी रहे तो उसे सख्ती से हटाया जाए। साथ ही ऑटो और मैजिक स्टैंड की व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने को कहा।




