जावरा पुलिस ने नागरिकों से किया जनसंवाद
4/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम(Jaora,mp)- जिले के जावरा औद्योगिक क्षैत्र थाना पुलिस ने नागरिकों से जनसंवाद किया। जनसंवाद के दौरान नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को सुनकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को समय समय पर अपने अपने थाना क्षेत्रो के गणमान्य नागरिकों के साथ जनसंवाद करने एवं उनकी समस्याओं एवं सुझाव लेने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम द्वारा थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों के साथ थाना परिसर में जनसंवाद किया गया। थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम द्वारा नागरिकों की समस्याओं एवं सुझाओं को सुनकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।




