जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 8 जनवरी को

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 8 जनवरी को

4/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय द्वारा युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 8 जनवरी 2025 को शासकीय आई.टी.आई़ सैलाना रोड रतलाम में रखा गया है। जिसमे 08 से 10 निजी क्षेत्र की कम्पनियां के प्रतिनिधियों द्वारा नियमित पदों पर भर्ती की जाएगी एवं स्वरोजगार योजनाओं के तहत विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा हितग्रहियों को उनके हितलाभ वितरण किये जाकर अलग-अलग स्वरोजगार योजनाओं के बारे में मार्ग दर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी यू.पी. अहिरवार ने बताया कि रोजगार मेले में ख्याति प्राप्त कम्पनियों द्वारा मशीन आपरेटर, ट्रेनी, आफिस असिस्टेंट, फील्ड सुपरवाईजर, एजेन्ट, सिक्योरिटी गार्ड, सेल्स एग्जीक्यूटिव, लेबर आदि अनेक पदों पर सीधी भर्ती की जावेगी। शैक्षणिक योग्यता 8 वी उत्तीर्ण से स्नातक, आयु 18 से 45 वर्ष तक है। इच्छुक आवेदक 08 जनवरी 2025 को समय प्रातः 10.00 बजे से 3.00 बजे तक शासकीय आई.टी.आई़, सैलाना रोड में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, 2 पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति एवम् बायोडाटा के साथ उपस्थित होवें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *