दिल्ली–मुंबई 8 लेन पर पत्थरबाजी के बाद रतलाम पुलिस अलर्ट, एसपी के निर्देश पर ASP ने किया निरीक्षण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

दिल्ली–मुंबई 8 लेन पर पत्थरबाजी के बाद रतलाम पुलिस अलर्ट, एसपी के निर्देश पर ASP ने किया निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा।

रतलाम- (Ratlam) दिल्ली–मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर हाल ही में हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद रतलाम पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देश पर शुक्रवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा ने रतलाम जिले से गुजर रहे 8 लेन एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रावटी और शिवगढ़ थाना क्षेत्र से गुजरने वाले एक्सप्रेस-वे के संवेदनशील हिस्सों का बारीकी से सर्वे किया गया। पुलिस ने उन स्थानों को चिन्हित किया है जहां पूर्व में या भविष्य में पत्थरबाजी की आशंका बनी रहती है। संवेदनशील स्थानों पर जालियां लगाने पर विचार

पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पत्थरबाजी संभावित क्षेत्रों के आसपास सुरक्षा जालियां लगाने पर भी चर्चा की है। इसके साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने और लगातार पेट्रोलिंग के सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिले की आखिरी सीमा तक किया गया निरीक्षण

ASP राकेश खाखा के साथ निरीक्षण के दौरान-

सैलाना एसडीओपी नीलम चौंगड़, शिवगढ़ थाना प्रभारी अनिशा जैन,रावटी थाना प्रभारी सुरेश गडरिया मौजूद रहे। टीम ने रतलाम जिले की अंतिम सीमा तक 8 लेन एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। झाबुआ सीमा पर हुई थी पत्थरबाजी की घटना बताया गया कि तीन दिन पूर्व बुधवार रात करीब 9:30 बजे झाबुआ जिले के थांदला क्षेत्र में 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी। घटना के समय रतलाम के नगरा रोड निवासी सरफराज खान अपने परिवार के सदस्य का इलाज कराकर गुजरात के वड़ोदरा से लौट रहे थे। कार का शीशा टूटा, परिवार बाल-बाल बचा अचानक हुई पत्थरबाजी में कार के अगले शीशे को नुकसान पहुंचा, कांच पूरी तरह टूट गया। हालांकि गनीमत रही कि कार सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। सुरक्षा को देखते हुए सरफराज ने मौके पर वाहन नहीं रोका और सीधे धामनोद टोल प्लाजा पहुंचकर टोल स्टाफ को घटना की जानकारी दी। ASP बोले – लगातार गश्त और समन्वय जारी

ASP राकेश खाखा ने बताया-

“पत्थरबाजी की संभावित जगहों को चिन्हित किया जा रहा है। रतलाम जिले से गुजरने वाले 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर लगातार पुलिस गश्त रहेगी। झाबुआ पुलिस से भी समन्वय कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

रतलाम पुलिस की सख्ती से यात्रियों को मिलेगी राहत

रतलाम पुलिस की सक्रियता से 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। पुलिस का यह कदम भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने में अहम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *