स्कूल एवं कॉलेज में किया सायबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन
4/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- पुलिस महानिदेशक के निर्देशन पर रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्ग दर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा समाज में सायबर अपराधों एवं हिंसा की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सायबर सुरक्षा जन जागरुकता अभियान सेफ क्लिक चलाया जा रहा है।
अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, उप पुलिस अधीक्षक महिला शाखा अजय सारवान के मार्ग दर्शन में सभी एसडीओपी/सीएसपी एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 11 दिवसीय अभियान की कार्ययोजना तैयार की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी नागरिकों से रतलाम पुलिस के इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।
अभियान के अंतर्गत चौथे दिन जिले के अभी थाना क्षेत्रों में संबंधित सीएसपी/एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम द्वारा स्कूल्स कॉलेजेस में जाकर सायबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। शैक्षणिक संस्थाओं में जाकर बच्चों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया से जुड़ी सावधानियां, डिजिटल पेमेंट सुरक्षा, और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह भूरिया, राजेश सुराना (NCIB), प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आर मयंक व्यास, आर राहुल पाटीदार, आर संदीप द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय में सायबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। छात्राओं को सायबर धोखाधड़ी एवं सायबर अपराधों से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया। पुलिस टीम द्वारा छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए गए। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेश कटारिया, शिक्षक गण एवं छात्राएं उपस्थित रही।
सायबर धोखाधड़ी से बचने के महत्वपूर्ण सलाह-
ओटीपी साझा न करें –
किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP (वन टाइम पासवर्ड) को साझा न करें। यह ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक आम तरीका है।
अंजान लिंक पर क्लिक न करें –
यदि किसी अनजान नंबर या ईमेल से लिंक प्राप्त हो, तो बिना पुष्टि किए उसे न खोलें। यह फ़िशिंग (Phishing) हमला हो सकता है।
सुरक्षित इंटरनेट उपयोग करें –
सार्वजनिक वाई-फाई या अविश्वसनीय वेबसाइटों से बचें, ताकि आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रह सके।
संदिग्ध कॉल और मैसेज से बचें –
बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर आने वाले संदिग्ध कॉल्स को नज़रअंदाज करें और रिपोर्ट करें।
साइबर हेल्पलाइन का उपयोग करें –
यदि कोई साइबर अपराध हो जाए, तो तुरंत साइबर सेल या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1930 या रतलाम पुलिस सायबर हेल्पलाइन नंबर 7049127420 पर कॉल करे।शिकायत दर्ज करें।
जिले के सभी थाना स्तरों पर एसडीओपी/सीएसपी थाना प्रभारियों द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं में पहुंचकर, चौराहों, सार्वजनिक स्थानों के साथ साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लोगों को सायबर अपराधों एवं सायबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूक किया गया।
सरवन थाना अंतर्गत शासकीय कन्या हाई स्कूल बेड़दा में उनि जगदीश सिंह तोमर द्वारा, कन्या छात्रावास एवं शा उ मा वि शिवगढ़ में, जैन पब्लिक स्कूल रावटी में थाना प्रभारी जयप्रकाश चौहान द्वारा, शासकीय मा वि बरखेड़ा कला में उ नि हरिसिंह बडेरा, जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा में उ नि कैलाश जोशी, बालक उच्चतर मां विद्यालय ताल में स उ नि राधेश्याम गुर्जर, द्वारा एवं साथ ही जिले के सभी थाना स्तर पर सार्वजनिक स्थानों पर जनसंवाद एवं पम्पलेट वितरण लोगो को सायबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान जनता को साइबर अपराधों से बचाने और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा।




