एनीमिया से पीडित दिलीप के हिमोग्लोबिन स्तर में सुधार हुआ, स्वास्थ्य टीम की मेहनत रंग लाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

एनीमिया से पीडित दिलीप के हिमोग्लोबिन स्तर में सुधार हुआ, स्वास्थ्य टीम की मेहनत रंग लाई

रतलाम- (Ratlam) राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनवाडी केन्द्र तथा स्कूलों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना अंतर्गत ग्राम मझोडीया आयुष्मान आरोग्य मदिर रतनगढपीठ अंतर्गत टीकाकरण दिवस पर श्रीमती ममिता खराड़ी एएनएम व श्रीमती तपस्या कटारा कम्युनिटी हेल्थ आफिसर की उपस्थिति में डॉक्टर संध्या तिवारी (आरबीएस के चिकित्सक) को आंगनवाड़ी केन्द्र पर उपस्थित बच्चों की स्वास्थ्य जांच में दिलीप पिता समरथ डामोर उम्र 5 वर्ष को परीक्षण दौरान हिमोग्लिग्लोबिन कम होना का अंदेशा होने पर उसका हीमोग्लोबिन टेस्ट कराया गया जिसमें दिलीप का हीमोग्लोबिन का स्तर 5.5 ग्राम पाया गया।

दिलीप की अन्य जांचों व कंफर्म हीमोग्लोबिन स्तर का पता लगाने के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना आशा कार्यकर्ता ललिता डामोर के माध्यम से बुलाया गया जहां पर लेबोरेटरी में जांच कराने पर अन्य जांच सामान्य पाई गई। परन्तु हिमोग्लोबिन स्तर 5.5 ग्राम ही पाया गया। इस संबंध में डा. संध्या तिवारी द्वारा खंड चिकित्सा अधिकारी बाजना डॉक्टर हिमांशु राव को अवगत कराया गया। ब्लाक मेडिकल आफिसर द्वारा दिलीप के परिजन को बाल चिकित्सालय रतलाम जाकर रक्ताधान कराने के लिए समझाया गया।

आशा कार्यकर्ता परिवारजन के घर गई जहां दिलीप के परिवारजन द्वारा पारिवारिक कार्य होने से रतलाम जाने के लिए मना कर दिया। आशा कार्यकर्ता ललिता द्वारा डॉ. संध्या तिवारी को इस स्थिति से अवगत कराया गया जहां उनके द्वारा परिवार के सदस्यों से चर्चा करने पर भी जाने से मना कर दिया। पूरी टीम दिलीप के परिवार से सतत संपर्क में थी। जिनके प्रयासों से दिलीप का परिवार 4 मार्च 2025 को रक्ताधान करवाने के लिए राजी हुआ। आशा कार्यकर्ता ललिता डामोर दिलीप को लेकर बाल चिकित्सालय रतलाम पहुंची तथा डॉ. संध्या तिवारी को बच्चे के रतलाम आने की सूचना दी गई।

4 मार्च 2025 को सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील के मार्ग दर्शन, जिला कम्युनिटी मोबाइलजर कमलेश मुवेल व ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. पीयूष धवन के सहयोग से दिलीप का रक्ताधान हो पाया। दिलीप का 8 मार्च को को आरबीएस टीम द्वारा फॉलोअप किया गया। जिसमें दिलीप का हिमोग्लोबिन स्तर बढ़कर 9.0 ग्राम हो गया। उसके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ। दिलीप अब पूर्ण रुप से स्वस्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *