रिंगनोद पुलिस ने 140 किलो ग्राम डोडा चुरा की जप्त
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के रिंगनोद थाना के माननखेड़ा चौकी पुलिस ने टाटा हेरियर कार से 140 किलो ग्राम डोडा चुरा (कीमती 2 लाख 80 हजार रुपये) का जप्त किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रतलाम पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा संदीप मालवीय के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माननखेड़ा उप निरीक्षक राजेश मालवीय द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
शुक्रवार की रात्रि में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध टाटा हैरियर कार क्रमांक GJ06PA0016 को रोका गया। वाहन चालक द्वारा बैरिकेट्स तोड़ते हुए कार को मंदसौर की ओर भागकर ले गया। वाहन के संदिग्ध होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। चालक द्वारा लसुडिया ईला अंडर ब्रिज के पास कार को सड़क किनारे छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस द्वारा वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर कार में भारी मात्रा में मादक पदार्थ डोडा चूरा पाया गया। जिसे पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत जप्त किया गया। मशरूका को विधिवत जप्त कर थाना रिंगनोद पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। वाहन चालक, वाहन मालिक एवं डोडा चूरा के परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।




