नववर्ष पर सायबर धोखाधड़ी रहे सावधान
30/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- सायबर ठगी के नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने के बढ़ते मामलो को देखते हुए रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में रतलाम की सायबर क्राइम सेल टीम द्वारा आम लोगो को सायबर ठगी ने नए-नए तरीकों के प्रति आम लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से सायबर अपराधों के तरीके और उनसे बचने के उपाय के बारे में समय-समय पर एडवाइजरी जारी की जा रही है। आगामी नववर्ष पर सायबर फ्रॉडस्टर्स शुभकामना संदेशों के माध्यम से धोखाधड़ी कर रहे है। इससे बचने के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है। नववर्ष के समय लोगों को शुभकामना संदेशों और ऑफरों के माध्यम से सायबर धोखाधड़ी हो रही है। फ्राॅडस्टर्स अनजान नंबर्स से व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में माध्यम शुभकामना संदेशों के साथ लिंक अटैच कर या कोई फाइल अटैच कर भेजते है। जिन पर क्लिक करने से आपके फोन का एक्सेस सायबर अपराधियों के पास चला जाता है और आपके साथ वित्तीय धोखाधड़ी हो सकती है। नववर्ष ऑफर के नाम पर सोशल मीडिया आदि पर दिए गए। विज्ञापन पर भरोसा नहीं करे और ना ही विज्ञापन में दिए गए लिंक, मोबाइल नंबर्स, वेबसाइट्स पर कोई जानकारी शेयर करे। ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट पर भी कोई जानकारी नहीं दे ना ही इस तरह की वेबसाइट्स से कोई बुकिंग करे। होटल आदि की बुकिंग के लिए भी प्रमाणित वेबसाइट्स एवं मोबाइल नंबर्स पर ही बुकिंग करे।




