रतलाम पुलिस द्वारा सभी थानों पर लगाए सायबर जागरूकता एवं हेल्पलाइन पोस्टर
3/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम पुलिस द्वारा सभी थानों पर सायबर जागरूकता एवं हेल्पलाइन के पोस्टर लगवाए गए। सभी थानों पर पदस्थ पुलिस कर्मचारीयों को सायबर फ्रॉड शिकायत पर कार्यवाही के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में नागरिकों को सायबर अपराध एवं सायबर फ्रॉड से बचाने के लिए जागरूकता के लिए प्रयास किए जा रहे है। इसी तारतम्य में सायबर फ्रॉड से बचने के लिए क्या करना चाहिए एवं क्या नहीं करना चाहिए के संबंध में आवश्यक निर्देश के साथ सभी थानों पर सायबर जागरूकता पोस्टर्स लगाए गए है। पोस्टर पर सायबर फ्रॉड होने पर रिपोर्ट करने के लिए राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन 1930 एवं रतलाम पुलिस सायबर हेल्पलाइन 7049127800 भी दर्शाया गया है। सभी थाने पर पदस्थ पुलिस कर्मचारीयों को सायबर फ्रॉड पर त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए रतलाम के सायबर शाखा द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जिससे थाने पर सायबर फ्रॉड की शिकायत मिलने पर त्वरित कारवाई की जाकर लोगों को वित्तीय नुकसान से बचाया जा सकेगा।





