पीथमपुर में जहरीला कचरा पहुंचने पर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन व धरने के उठे स्वर
3/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar इंदौर/धार/पीथमपुर
इंदौर/धार/पीथमपुर (mp)- गुरुवार को लगभग 40 वर्ष पुराना भोपाल गैस त्रासदी का कचरा तडके शाम को पीथमपुर पहुंचा। लगभग 337 मेट्रिक टन जहरीले केमिकल वाले कचरे से भरा हुआ 12 कंटेनर राम की प्लांट परिसर में खड़े कर दिए है। पीथमपुर में जहरीला कचरा पहुंचने पर जगह- जगह विरोध प्रदर्शन व धरने के स्वर उठते नजर आए। उधर विरोध की सूचना पर प्रशासन ने भी प्लांट के आसपास चारों ओर कड़ी सुरक्षा का घेरा बंदी कर दिया है। वही तारपुरा गांव के कुछ लोग प्लांट के आस-पास बने अपने मकानो की छतों से कंटेनरों को देख रहे थे। लेकिन घना कोहरा होने की वजह से सिर्फ कंटेनरों के इंजनों की आवाज ही सुनाई दे रही थी। वही मुख्यमंत्री कार्यालय सहित बड़े अफसरों तक देश में पहली बार बने करीब 250 कमी के इस विशेष कॉरिडोर के पूरा होने की सूचना पहुंचा दी गई। भोपाल से निगरानी कर रही टीम ने राहत की सांस ली। वही सुबह लोगों ने पीथमपुर के महाराणा प्रताप बस स्टैंड परिसर में धरना प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। वही पीथमपुर नगर पालिका अध्यक्ष सेवंती पटेल, वार्ड पार्षदों, भाजपा व कांग्रेस के नेताओं, स्थानीय नागरिको, कॉलेज के छात्रो सहित बड़ी संख्या में मिलकर एक स्वर में विरोध करते हुए सरकार के इस कदम पर रोष जाताया हैं। वही कुछ युवाओ ने आमरण अनशन करना भी शुरू कर दिया है। साथ ही आज 3 जनवरी को पीथमपुर बंद का आव्हान भी किया गया है।
हर तरफ धरना व विरोध प्रदर्शन जारी-
जहरीले कचरे के खिलाफ शुक्रवार को पीथमपुर बंद का ऐलान किया है। सभी स्कूल, उद्योग, दुकानों व वाहन संचालन भी बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यापारी संगठनों ने भी पीथमपुर बंद का समर्थन किया है। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडिया व युवा संदीप रघुवंशी आमरण अनशन पर बैठे हैं। जयस के पदाधिकारी भी विरोध में है। वही पीथमपुर बचाओ समिति ने दिल्ली में धरना देकर विरोध जताया है।
शंकाओं को दूर करने के बाद ही कचरे का करेंगे निपटारा, सीएम यादव-
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि जनता की शंकाओं को दूर करने के बाद ही कचरे का निपटारा किया जाएगा। राजनीतिकरण ना होने दे। किसी को नुकसान नहीं होने देंगे। कचरा बहुत पुराना है और वैज्ञानिक दृष्टि से सभी पहलुओं का अध्ययन कर चुके हैं। मुख्य सचिव से तीन स्तर पर आकलन भी कराया जा चुका है। इस के बाद ही प्रक्रिया को आगे बढाने का काम किया गया है।
कचरे को जलाने में ना करें जल्दबाजी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी-

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कचरा मामले में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मिलने उसके निवास पहुंचे। पटवारी ने कहा कि पीथमपुर में कचरा नहीं जलाना चाहिए। कचरा जलाने मैं जल्दबाजी ना हो। यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे का इंदौर के पास पीथमपुर में रामकी कंपनी ट्रायल के तौर पर पहले 10 टन कचरे का निस्तारण कर चुकी है। अब शेष 337 टन कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। लेकिन, उससे पहले आस-पास के जल, मिट्टी और वायु की जांच बेहद ज़रूरी है। कांग्रेस ने रामकी कंपनी क्षेत्र के 10 किलो मीटर परिधि के 25 कुंओं/जलस्रोतों के जल और मिट्टी की जांच स्वतंत्र लैब से करवाने का निर्णय लिया है। हम इंदौर व पीथमपुर समेत मालवा की जनता के जीवन और स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। कांग्रेस इस संवेदनशील मुद्दे पर भी जनता के हितों के लिए समर्पित रहेगी।
पीथमपुर धार इंदौर के लाखों लोगों को मरने नहीं देंगे,सैलाना विधायक डोडियार-

भोपाल से पीथमपुर लाए यूनियन कार्बाइड के 337 मेट्रिक टन जहरीले केमिकल वाले कचरे के खिलाफ मै सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार आमरण अनशन कर रहे। साथियों और आमजनों के साथ दोपहर बाद करीब 4 बजे से पीथमपुर में धरने में शामिल हैं। अनिश्चित कालीन धरने के दौरान कहा कि कचरा वापस ले जाए, बंजर जमीन की तलाश करें या कचरा अमेरिका पहुँचाए। क्योंकि कचरा अमेरिकी कंपनी यूनियन कार्बाइड ने पैदा किया है।

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का कहना




