सैलाना पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास के बदमाश दिनेश उर्फ गजनी गुर्जर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गजनी गुर्जर का नगर में जुलूस निकालकर कोर्ट में किया पेश। एक ईनामी आरोपी अभी भी फरार
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय
रतलाम (Ratlam) नगर के किराना व्यापारी काईद बोहरा और हातिम बोहरा के साथ रंगदारी मांगने और मारपीट करने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर दिनेश उर्फ गजनी गुर्जर को पुलिस ने 15 दिन की मशक्कत के बाद बुधवार को सुबह रतलाम के अमृत सागर तालाब के पास से घेराबंदी कर पकड़ लिया है। आरोपी को पकड़ने के बाद सैलाना पुलिस ने नगर में आरोपी का जुलूस भी निकाला, हालांकि पुलिस का कहना हैं, कि गाड़ी खराब हो गई थी इसलिए आरोपी को पैदल थाने ले जाया गया। हिस्ट्रीशीटर बदमाश गजनी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, अवैध वसुली के 6 से अधिक प्रकरण सैलाना थाने में दर्ज है।
यह है, पुरा मामला-
उल्लेखनीय हैं कि कमलेश जाट का नगर के वृद्ध व्यापारी फखरुद्दीन बोहरा से दुकान के बाहर गाड़ी रखने को लेकर 14 नवंबर को मामूली बोल चाल हुई थी। इस बात को तुल देने के लिए कमलेश अपने साथी गजनी को लेकर फखरुद्दीन बोहरा की दुकान पर विवाद करने और गली गलौज करने पहुंचा और व्यापारी से समझौता करने के लिए पैसों की मांग करने लगा।इस पर किराना व्यापारी काईद बोहरा और उनके कुछ साथी दोनों पक्षों को समझाने के लिए फखरुद्दीन की दुकान पर गए थे। इसी बात को लेकर 17 नवंबर की रात कमलेश जाट अपने साथी गजनी को लेकर शराब के नशे में दिलीप मार्ग स्थित काईद की दुकान पर पहुंचकर काईद और उसके मित्र हातिम बोहरा के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करी और दुकान में तोड़फोड़ की। पुलिस ने 14 नवंबर को काईद के आवेदन पर कमलेश जाट और गजनी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296(a), 115(2), 119(1), 324(1), 351(3) और 3 (5) में एफ आई दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी थी। लाख खोजबीन के बाद भी दोनों आरोपियों का कोई भी सुराग पुलिस को नहीं मिला।
पुलिस ने दोनो आरोपीयो पर 10-10 हजार रुपए की इनामी राशि की कि थी घोषित-
सैलाना पुलिस ने 20 नवम्बर को किराना व्यापारी से रंगदारी मांगने ओर मारपीट करने वाले दोनो बदमाश दिनेश उर्फ गजनी गुर्जर और उसका साथी कमलेश जाट पर जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने 10-10 हजार रुपए की इनामी राशि घोषित कि थी। साथ ही आरोपी की संपत्ति का रिकार्ड भी चेक करना बताया गया था।
एक आरोपी कमलेश जाट अभी भी चल रहा फरार-
इस मामले का एक और आरोपी कमलेश जाट अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि पुलिस उसे भी पकड़ने के लिए उसके परिजनों से सख्ती से पूछताछ कर विभिन्न स्थानों दबिश दे रही हैं। लेकिन कमलेश को पकड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिली हैं।
एसडीओपी बघेल का यह कहना-
एसडीओपी नीलम बघेल ने बताया कि गजनी आदतन अपराधी हैं और उसके विरुद्ध पूर्व में भी रंगदारी, जबरन वसूली सहित 302 और 307 जैसी धाराओं के संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले को भी बेहद गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए रतलाम ग्रामीण, बाजना और उनके रिश्तेदारों सहित अनेक जगह दबिश दी थी। बुधवार को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पिंकी आकाश को निर्देश देते हुए बदमाश को पकड़ने के लिए रवाना किया टीम में एसआई देवड़ा, प्रधान आरक्षक पप्पू वाघेला, आरक्षक फ़क़ीर चंद्र सोलंकी, तूफान भूरिया, अजित चौहान शामिल थे। टीम ने अमृत सागर तालाब क्षेत्र में बदमाश को पकड़ने की योजना बनाते हुए घेराबंदी की पुलिस को देख बदमाश ने दौड़ लगाते हुए भागने का प्रयास किया मगर उसे पकड़ लिया गया। जहां से उसे कोर्ट में पेश किया गया।




