एसपी ने बड़ावदा थाने का किया गया वार्षिक निरीक्षण
28/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बड़ावदा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया।एसपी ने थाना भवन, हवालात, मालखाना की चेकिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
गुरुवार को रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बड़ावदा थाने पर पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक ने जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के साथ बड़ावदा थाना प्रभारी निरीक्षक तूर सिंह डाबर एवं थाना स्टाफ से थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं लंबित अपराध के संबंध में चर्चा की। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी के साथ थाना परिसर का भ्रमण किया गया। जिसमें हवालात, शस्त्रागार, रिकॉर्ड रूम, का निरीक्षण किया गया।
ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारी से थाने का रिकॉर्ड, ड्यूटी रजिस्टर, एफआईआर, शिकायत इत्यादि अभिलेखों का संधारण देखा गया। एसपी ने पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया।
विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश-
पुलिस अधीक्ष द्वारा थाना प्रभारी तूर सिंह डाबर को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने एवं सक्रियता बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को रात्रि गश्त के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
थाना एवं हवालात का निरीक्षण किया-
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा थाना हवालात चेक किया। हवालात में साफ सफाई रखने, बंदी की खाने पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। हवालात में सुरक्षा के मापदंड देखे। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुने, आम जन से अच्छा व्यवहार करे-
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को फरियादियों की सभी शिकायतों को गंभीरता के साथ सुनकर संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। थाना पर आने वाले के साथ पुलिस अधिकारी अच्छा व्यवहार करे और हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
आदतन अपराधियों पर कड़ी कारवाई करने के निर्देश-
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को आदतन अपराधियों, हिस्ट्री शीटर, गुंडा बदमाशों पर नजर रखने एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त होने पर कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए। महिला एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों पर प्रभावी कारवाई करने, लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी आदि के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किए।





