रतलाम में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस ने लिया कांग्रेसियों को हिरासत में

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस ने लिया कांग्रेसियों को हिरासत में

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा।

रतलाम- (Ratlam) रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रतलाम आगमन से पहले शहर में राजनीतिक माहौल गरमा गया। मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने और जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे। शहर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिला व पुलिस प्रशासन ने नजरबंद कर दिया।

मुख्यमंत्री शहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के प्रांत अधिवेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान कांग्रेस नेता अपनी विभिन्न जनसमस्याओं का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपने और उनसे मुलाकात करने की तैयारी में थे।

लेकिन प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं को हेलीपेड तक जाने से रोक दिया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के कार्यालय पर एसडीएम आर्ची हरित, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि वे अपना ज्ञापन प्रशासन को सौंप दें, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन मुख्यमंत्री को ही देने की बात कहते हुए मना कर दिया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री से मिलकर जनता की समस्याओं का ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें नजरबंद कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दे रहा है, जिससे जनता की समस्याएं अनसुनी रह जाएंगी।

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कांग्रेस नेताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह कदम उठाया गया, जबकि कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *