सावन माह में प्रकृति ने किया भोले बाबा कि शिवलिंग का विशाल जलाभिषेक
बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर की मुख्य सिढीयों तक पहुंचा बारिश का पानी।
रतलाम- (Ratlam) शनिवार को सुबह से ही जिले में हो रही तेज मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर लोंगा जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज बारिश से नदी, तालाब, नाले व बरसाती झरना उफान पर दिखाई दी। बारिश इतनी तेज हुई। कि मानो सावन के मौसम को तर-बतर कर दिया।
सावन में केदारेश्वर का झरना दिखा उफान पर-
शनिवार सुबह से ही हो रही मूसलाधार बारिश ने जिले के सैलाना नगर से पांच किलोमीटर दूर अडवानीया रोड स्थित पर अति प्राचीन बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर का बरसाती झरना उफान पर एक बार फिर देखने को मिला है। बारिश के पानी ने बरसाती झरने को उफान पर ला दिया। केदारेश्वर महादेव मंदिर का बरसाती झरना अपने पूरे वैग पर बहता दिखाई दिया। बरसाती झरने का पानी पुरे मंदिर परिसर तक पहुंच गया। झरना इतना विकराल रूप में था की जहां तक देखा मंदिर परिसर में सिर्फ पानी- पानी नजर आया। ओर तो ओर झरने का पानी मंदिर की मुख्य सिढीयों तक जा पहुंचा। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए आने जाने का रास्ता बंद कर दिया है। इस उफान वाले बरसाती झरने को देखने के लिए दूर दराज से लोग आते दिखाई दिए।










