आजीविका मिशन से जुडकर आर्थिक संकट हुआ खत्म

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

आजीविका मिशन से जुडकर आर्थिक संकट हुआ खत्म

25/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सैकड़ो परिवारों के जीवन में आर्थिक समृद्धि लाया है। खुशियां लाया है। जिले की सविता चौहान भी उनमें से एक ऐसी महिला हैं, जो अब विपन्नता से उबरकर आर्थिक रूप से सक्षम हो गई है।
सविता चौहान गरीब परिवार से हैं। घर पर कृषि मजदूरी व स्कूल में खाना बनाने का काम करती थी। कोई आर्थिक उन्नति का साधन नहीं था। वह और उनके पति दोनों ही मजदूरी किया करते थे। सविता ने बताया कि एक दिन मेरे गांव की महिलाओं से मुझे आजीविका मिशन द्वारा स्वयं सहायता समूह के बारे में पता चला जिससे मुझे लगा कि ये भी प्रायवेट कम्पनियों की तरह होगा परन्तु एक बैठक में पता चला कि आजीविका मिशन द्वारा बचत कर कम ब्याज पर ऋण मिलता है। साथ ही शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिल सकता है तो मैने भी समूह से जुडने के लिए सारे कागज दिए और समूह से जुडकर बचत करने लगी। सविता ने बताया कि मुझे आवश्यकतानुसार समूह ने 5 हजार रुपए का छोटा लोन दिया। फिर समूह ने सीआईएफ दिया और मैंने किराना दुकान शुरू की। अब किराना दुकान से प्रतिदिन 250 से 400 रुपए तक की आमदनी हो जाती है और मुझे मजदूरी करने भी जाना नहीं पडता है। किराना दुकान के साथ बैंक सखी का भी काम करती हूं। मेरे बच्चो रोज स्कूल जाते हैं,मैं आजीविका मिशन से जुडकर बहुत खुश हूं। सविता मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को धन्यवाद देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *