जावरा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

रतलाम- (Ratlam) जिले के औ.क्षेत्र.जावरा पुलिस ने अवैध हथियार रिवाल्वर व एक जिंदा कारतुस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अवैध हथियारों की धरपकड व कार्यवाही के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जो निर्देशो के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्ग दर्शन मे टीम गठित की गयी थी।

गठित टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर एक व्यक्ति को अवैध हथियार रिवाल्वर एवं एक जिंदा कारतुस के साथ पकडकर नाम पता पुछते नाहरु उर्फ आशु पिता सलीम जाति फकीर शाह उम्र 30 साल निवासी आखरीपुरा तालनाका जावरा का होना बताया जिससे अवैध हथियार रिवाल्वर व जिंदा कारतुस को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना पर अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से अवैध हथियार रिवाल्वर व जिंदा कारतुस के स्त्रोत की पतारसी के लिए विवेचना जारी है।

आपरा्धिक रिकार्ड-

01. औ .क्षेत्र जावरा 572/16 धारा 279,294,323 भादवि।

02. औ .क्षेत्र जावरा 155/21 धारा 294,323,506 भादवि।

 03. औ. क्षेत्र जावरा 361/22 294,323,506 भादवि।

04. औ .क्षैत्र जावरा 720/23 25 आर्म्स एक्ट।

05. औ .क्षैत्र जावरा 390/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट।

06. जावरा शहर 379/24 धारा 115(2), 296, 351(2) बी.एन.एस,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *