शिवगढ़ थाने पर जयस ने किया प्रदर्शन। डीजीपी के नाम सौंपा ज्ञापन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

शिवगढ़ थाने पर जयस ने किया प्रदर्शन। डीजीपी के नाम सौंपा ज्ञापन

रामपुरिया गांव के शम्भू सिंह गरवाल पर हुए हमले को लेकर शिवगढ़ में आरोपीयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए निकाला विरोध मार्च

रतलाम- (Ratlam) जिले के शिवगढ़ थाना अंतर्गत रामपुरिया निवासी शम्भू सिंह गरवाल पर हुए हमले को लेकर शिवगढ़ में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए विरोध मार्च निकाल प्रदर्शन करते हुए थाने का घेराव किया। वही भील एकता मिशन के कार्यकर्ताओं और शंभु सिंह के परिजनों ने आदिवासियों पर हमलें करने वालों को सरंक्षण देने वाले पुलिस कर्मियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में बताया कि ग्राम रामपुरिया भीलान तहसील सैलाना निवासी शंभुसिंह गरवाल के साथ भूमाफिया व असमाजिक तत्व गुंडे बदमाश गैर आदिवासी गुर्जर समाज के लोगो द्वारा बेरहमी से जानलेवा हमला करने वाले कुछ लोग लगातार आए दिन आदिवासी महिलाओं के साथ भी जातीय अत्याचार को अंजाम दे रहे हैं, जहाँ पुलिस थाने पर शिकायत के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

पुलिस महानिदेशक के नाम दिए ज्ञापन में यह भी बताया कि 23 जुन सोमवार को रतलाम जिले के ग्राम रामपुरिया भीलान तहसील सैलाना के निवासी गरीब आदिवासी शंभुसिंह पिता हीरा गरवाल को रतलाम से अपने घर रामपुरिया भिलान की और जा रहा था। तभी भेड़ली घाट राहुल गुर्जर के ढाबे के पास शिवगढ़ रतलाम रोड पर पहुंचा और उसी वक्त शंभुसिंह गरवाल की गाड़ी रोककर रोड पर ही मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए आरोपीगण कहते हैं अरे मामके भीलड़े साले तेरे को काट कर फेक दे तो भी पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती हैं।

पुलिस में हमारी ऊपर तक सेटिंग है। कहते हुए सभी गुंडे बदमाश असामाजिक तत्त्वों ने जिनका नाम सुरेश पिता भीकु गुर्जर, समरथ पिता अंतरसिंह गुर्जर, मनोहर पिता उमराव सिंह गुर्जर सभी आरोपीगण निवासीयान ग्राम रामपुरिया गुजरान पुलिस थाना शिवगढ़ के सभी आरोपीगण एकमत होकर शंभु सिंह गरवाल पर लाठी व लात घुसो से मारते रहे और शंभु सिंह गरवाल बेरहमी की मार से तड़पता चिल्लाता रहा और कहता रहा कि अरे भाई मैने तुम्हारा क्या बिगाडा है। मुझे मत मारो मुझे छोड़ दो तब भी हमलावरो के हौसले बुलंद रहे और शंभुसिंह गरवाल को जान से मारने के उद्देश्य से मारपीट करते हुए बोले कि इसे तो मार कर फेक दो साले को अपना कौन क्या बिगाड़ सकता है।

सभी आरोपीगण ग्राम रामपुरिया गुजरान के निवासी हैं और पीड़ित शंभुसिंह गरवाल रामपुरिया भिलान का निवासी हैं और सभी आरोपीगण पीड़ित शंभुसिंह गरवाल के गांव में शासकीय जमीनों को हड़पना चाहते हैं। और शंभुसिंह गरवाल गांव का पढ़ा लिखा और जागरूक व्यक्ति है और शंभुसिंह गरवाल को गुर्जर समाज के गुंडे बदमाश भूमाफिया लोग शंभुसिंह गरवाल की हत्या करना चाहते हैं। क्योंकि वह गांव में समझदार और पढ़ा लिखा जागरूक व्यक्ति है और पिछले वर्ष भी इन्हीं हमलावरो ने शंभूसिंह की पत्नी काना बाई गरवाल को भी इन्हीं हमलावरो ने काना बाई जब अपने खेत पर पशुओं को चरा रही थीं तभी काना बाई पर लाठियों और लात घुसो से हमला कर दिया जिससे काना बाई गम्भीर रूप से घायल हो गई व उनका हाथ भी दो जगह से फ्रैक्चर हो गया था।

जिसका प्रकरण भी न्यायालय रतलाम में विचाराधीन हैं। और इन्हीं हमलावरों के द्वारा शंभु सिंह के घर आकर जान से मारने की धमकी देकर डराया धमकाया था और इस संबंध में शंभु सिंह गरवाल ने एक शिकायती आवेदन पुलिस थाना शिवगढ़ में दिया गया था परंतु पुलिस थाना शिवगढ़ पुलिस अधिकारी खड़िया साहब ने शंभुसिंह को कहा था कि ये गुर्जर लोग तो तुमको और मारेंगे इस प्रकार से पुलिस अधिकारी द्वारा शंभुसिंह गरवाल को कहा गया।

शम्भू सिंह गरवाल के परिजनों ने बताया कि शम्भू सिंह के साथ हुई घटना पुलिस की मिलीभगत से हुई है। क्योंकि हमलावारों ने भी शंभुसिंह को कहा है कि पुलिस में हमारी ऊपर तक सेटिंग है और इधर पुलिस थाना शिवगढ़ में पदस्थ पुलिस अधिकारी शिकायती आवदेन पर खड़िया साहब भी कहते है कि गुर्जर लोग तो तुमको और मारेंगे। प्रदर्शन के बाद डीजीपी के नाम एसडीओ किशोर पाटनवाला को दिया। ज्ञापन में शामिल हुए आदिवासियों ने मांग की कि जान लेवा हमला करने वाले सभी आरोपीगण जो कि पूर्व से ही आपराधिक प्रवृति के हैं और आरोपियों की मदद करने वाले पुलिस अधिकारियों की भी जांच कर तत्काल कानूनी कार्यवाही की जाए।

ज्ञापन के दौरान सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार, जयस भील एकता मिशन के जिला अध्यक्ष विक्रम चारेल, बापू चारपोटा, ईश्वर चरपोटा, राजेश मैडा, छोटू गरवाल, राकेश मैडा, आदिवासी पार्टी के चंदू मैडा, सरपंच रमेश खराडी, मदन डामर, विनीत भाभर, कालू भाभर आदि सैंकड़ो भील एकता मिशन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *