रतलाम में गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल की गई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल की गई

गणतंत्र दिवस पर शासकीय भवनों एवं महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों पर रोशनी की जाएगी

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के भव्य आयोजन के लिए की गई तैयारियों एवं परेड की अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को स्थानीय पोलो ग्राउंड पर की गई। रिहर्सल में मुख्य अतिथि एएसआई मदनलाल सांखला ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान कलेक्टर मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर एवं कमिश्नर नगर निगम अनिल भाना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान पुलिस बल, स्काउट, एस ए एफ, एनसीसी, शौर्य दल द्वारा अंतिम रूप से मुख्य समारोह के लिए परेड की रिहर्सल की गई। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पूर्व अभ्यास किया गया।

गणतंत्र दिवस पर शासकीय भवनों एवं महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों पर रोशनी की जाएगी-

राज्य शासन ने 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समस्त शासकीय भवनों एवं महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों पर 25 एवं 26 जनवरी को रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था करने के दिशा-निर्देश दिये है। इस संबंध में कलेक्टर मिशा सिंह ने समस्त विभागों के जिलाधिकारियों, निकायों, जनपदों के अधिकारियों को जिले के सभी शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक स्थलों पर प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।

गणतंत्र दिवस की संध्या पर होगा,भारत पर्व का आयोजन-

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की संध्या पर लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की संध्या पर सायं 07 बजे से गुलाब चक्कर में भारत पर्व कार्यक्रम में देश भक्ति गीत, लोकनृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी।

‘’भारत पर्व’’ कार्यक्रम के दौरान गुलाब चक्कर में जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। भारत पर्व आयोजन में अधिक से अधिक नागरिक शामिल होकर लोकतंत्र का उत्सव मनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *