म.प्र जनअभियान परिषद के परामर्शदाताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

म.प्र जनअभियान परिषद के परामर्शदाताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

24/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता कार्यक्रम अंतर्गत जिले के सभी छह विकासखण्डों के परामर्शदाताओं का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का ग्रामीण विकास ट्रस्ट भदवासा पर शुभारंभ हुआ।

शुभारंभ सत्र में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक शिव प्रसाद मालवीय, जावरा एसडीएम त्रिलोचन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह दिगपाल सिंह राठौड़, ग्रामीण विकास ट्रस्ट के डायरेक्टर अनिल सैनी, डिप्टी डायरेक्टर मनीष राठौर, सामाजिक संस्था ममता यूनिसेफ के सुनील सेन एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय द्वारा प्रशिक्षण का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया।

शुभारंभ सत्र में अतिथि परिचय और प्रशिक्षण की आवश्यकता को जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय द्वारा रेखंकित किया गया, तत्पश्चात अनिल सैनी डायरेक्टर जीवीटी द्वारा प्रदान किये गए प्रशिक्षण में समाज कार्य के भविष्य की रूपरेखा, सीखने की पद्धतियों और समाज कार्य में फील्ड वर्क की बारीकियां को प्रमुखता के साथ इंगित किया। सत्र में दिगपाल सिंह राठौर विभाग कार्यवाह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष अंतर्गत संपूर्ण देश में किये जा रहे प्रमुख पांच सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया। जिसमें कुटुंब, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, स्व और नागरिक अनुशासन के वृहद सामाजिक विषयों पर प्रकाश डालकर प्रशिक्षणर्थियों से संवाद किया ।

इसी तारतम्य में त्रिलोचन गौड़ जावरा एसडीएम ने प्रमुख सामाजिक योजनाओं में समाज कार्य के विद्यार्थियों और जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं की सरकार के साथ समन्वय पर सराहना व्यक्त की और कुशल सामाजिक कार्यकर्ताओं से सामाजिक नेतृत्व में अपनी भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर संभाग समन्वय शिव प्रसाद मालवीय द्वारा प्रशिक्षणर्थियों से संवाद करते हुए जन अभियान परिषद द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रशिक्षण सत्रों के आयोजन के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रशिक्षण सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं से जुड़े विषयों पर परामर्शदाताओं से संवाद कर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू कोर्स की प्रासंगिकता के बारे में विस्तार से वर्णन किया।

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न सत्रों में शासकीय महाविद्यालय कालूखेड़ा के प्रोफेसर सी.एम मेहता द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय ज्ञान परंपरा, सुनील सेन कोऑर्डिनेटर ममता यूनिसेफ द्वारा समाज कार्य की पद्धतियों समूह कार्य, केस स्टडी, सामाजिक समरसता, रोलेप्ले जैसे सामाजिक विषयों पर प्रशिक्षणर्थियों से जीवंत संवाद स्थापित किया। संचालन विकासखंड समन्वयक शिवशंकर शर्मा द्वारा एवं आभार शैलेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा किया गया।

प्रथम दिवस के प्रशिक्षण सत्र के दौरान विकासखंड समन्वयक रतनलाल चरपोटा, युवराज सिंह पंवार, मुकेश कटारिया, निर्मल अमलियार, लेखापाल महावीर दास बैरागी, विजयेश राठौड़, परमानंद सिसोदिया एवं परामर्शदाता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *