राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया
24/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग रतलाम के तत्वावधान में शासकीय कला विज्ञान महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतियोगिता से हुई। इसका विषय समाज के उत्थान में बालिकाओं की भूमिका था। इसमें प्रथम स्थान चैताली शर्मा ,द्वितीय स्थान महिमा मसीह तथा तृतीय स्थान जयंती गोस्वामी रही। निर्णायक डॉक्टर हेमलता राठौर और डॉक्टर रितभ उपाध्याय थी।
स्वागत उद्बोधन डॉ.आकाश ताहिर द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदनी थे। उन्होंने राष्ट्रीय बालिका दिवस की रुपरेखा बताइ और कहा कि परिवार का आधार बालिका होती है, घर की रौनक बालिका होती है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सहायक संचालक महिला बाल विकास अंकिता पांडे ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए अनेक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि महिला में बाल विकास विभाग विभिन्न योजनाएं बालिकाओं के लिए संचालित कर रहा है। जिसका लाभ बालिकाओं को मिल रहा है। विशिष्ट वक्ता रजनीश सिन्हा कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किया तथा बताया कि बालिकाओं को 16 वर्ष 19 वर्ष की आयु में बहुत समझदारी आगे बढ़ना चाहिए। इस समय उन्हें अपने भविष्य निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए रतलाम जिले में बाल विवाह की रोकथाम में विभाग की भूमिका बताई। बालिकाओं को लैंगिक अपराध के बारे में जागरूक भी किया।
विशिष्ट वक्ता राधेश्याम मंसूरी सुपरवाइजर महिला बाल विकास विभाग ने अपने उद्बोधन में बताया कि बालिकाओं को अपने अधिकार संविधान द्वारा प्रदत है, संवैधानिक अधिकार के प्रति उन्होंने जागरूक किया। अपने जीवन जीने का अधिकार, समानता का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, विकास का अधिकार की व्याख्या के साथ विभाग के कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. व्हाय.के मिश्रा ने कि। उन्होंने राष्ट्रीय बालिका दिवस के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल के दुरुपयोग से बचने के लिए समझाया, मोबाइल का सदुपयोग करने का सुझाव दिया। संगोष्ठी के पश्चात बालिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ, बालिकाओं को प्रमाण पत्र के साथ मेडल प्रदान किए गए।
महाविद्यालय की राजेश्वरी जोशी ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उनको प्रमाण पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया। फातिमा खान पठान द्वारा बीएससी गणित में 80 घंटे की ऑनलाइन इसरो रजिस्टर्ड स्पेस इंटर्नशिप प्रोग्राम को पूर्ण किया। उनको भी प्रमाण पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में आकांक्षा शुक्ला ने बैडमिंटन में राज्य स्तरीय गोल्ड मेडल प्राप्त किया। पूजा राठौर ने टेबल टेनिस में पश्चिमी क्षेत्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। साक्षी रावल ने कुश्ती में अखिल भारतीय यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। श्रेया पाटीदार, नेहा, यशिका सिलावट इत्यादि ने क्रिकेट में पश्चिम जोन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। शानू राठौर ने बॉक्सिंग में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। यक्षित जैन ने शतरंज में पश्चिमी जोन में राज्य स्तर पर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। स्वामी खोईवाल ने हॉकी में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। महिमा मसीह ने पावर लिफ्टिंग में पश्चिमी जोन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। रैना शर्मा ने खो-खो में पश्चिमी जोन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
एन.एस.एस में पूर्वा चौहान ने एक भारत श्रेष्ठ भारत नेशनल कैंप जूनागढ़ (गुजरात) में, संजना मोयल ने नेशनल ट्रैकिंग कैंप सिक्किम में भाग लिया। हैरील राही ने नेशनल गेम्स टेबल टेनिस में भाग लिया। शालू राठौर ने मार्शल आर्ट में नेशनल में भाग लिया। इन सबको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लघु वीडियो फिल्म प्रदर्शित की गई। प्रमाण पत्र में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका के साथ माता का नाम लिखने की प्रेरणा डॉ. स्वाति पाठक ने दी गई। उसी प्रमाण पत्र तैयार किए गए। कार्यक्रम में डॉ. इंदू कटारिया, डॉ. रूपेंद्र फरसवान, डॉ. हितेश सांखला, डॉ. पूनम चौधरी, प्रो. भावना पाटीदार, डॉ. दिलीप पवार, डॉ. रियाज मंसूरी, डॉ. एस.एस. मौर्य द्वारा राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। संचालन डॉ. ललिता मरमट ने किया। आभार डॉ. भारतीय लुणावत ने माना।




