जिला चिकित्सालय में फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण दिया गया

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जिला चिकित्सालय में फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण दिया गया

रतलाम- (Ratlam) राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार रतलाम जिले में स्वास्थ्य संस्थानों में 21 से 26 अप्रैल के दौरान अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। अग्नि सुरक्षा की सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए अग्नि सुरक्षा सप्ताह की थीम “एकजुट हो, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें “निर्धारित की गई है। इस विषय में वर्चुअल वेबीनार फायर सेफ्टी संकल्प गतिविधि का क्रियान्वयन, फायर मॉक ड्रिल आयोजन तथा जागरूकता गतिविधि की जा रही है।

ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर अस्पताल में आग लगने की संभावना रहती है, इसके लिए समय पूर्व तैयारी के लिए जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर के मार्ग दर्शन में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर अधिकारी, कर्मचारी एवं चतुर्थ श्रेणी स्टाफ सहित सभी कर्मचारियों को फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में फायर एक्सटिंग्विशर आग बुझाने का संयंत्र को चलाकर ऑन हैंड व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। सिविल सर्जन ने आग लगने के समय विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों के नामजद कार्य दायित्व निर्धारित किये ताकि आग लगने के समय किसी भी कर्मचारी को अपने कार्य के संबंध में भ्रम की स्थिति ना रहे।

उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सभी स्विच बोर्ड, विद्युत उपकरण आदि का परीक्षण कर सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चिकित्सकों और स्टाफ को निर्देशित किया कि अनावश्यक रूप से कुलर, पंखों और एसी का उपयोग न किया जाए। अस्पताल के सभी कक्ष में मरीजों की सुविधा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सक एवं स्टाफ द्वारा फायर सेफ्टी संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. के.एस. राठौर, डॉ. ए.पी. सिंह, आरएमओ डॉ. अभिषेक अरोरा, अस्पताल मैनेजर डॉ. शिवम श्रीवास्तव, डॉ. अंकित जैन, डॉ. रजत दुबे सहित विभिन्न नर्सिंग ऑफिसर एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *