कुरीतियां छोड़ना ही सच्ची आजादी- आचार्य योगेश वैदिक का कुरीतियों के प्रति जागरूकता पर व्याख्यान 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

कुरीतियां छोड़ना ही सच्ची आजादी- आचार्य योगेश वैदिक का कुरीतियों के प्रति जागरूकता पर व्याख्यान

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के शासकीय महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता पर आचार्य योगेश वैदिक के व्याख्यान का आयोजन किया गया। अपने व्याख्यान में वैदिक ने कहा कि जब तक आप कुरीतियों से आजाद नहीं हो जाते तब तक आपको सच्ची आजादी नहीं मिलती।

ये कुरीतियों विवाह, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को प्रभावित करती है। लैंगिक असमानता जैसी कुरीति शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में महिलाओं के अवसर को कम करती है। अंधविश्वास व जादू टोना जैसी कुरीतियों को केवल कानून बनाकर नहीं बल्कि समाज को मिलकर हटाना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. आर पी पाटीदार ने नई- नई पीढ़ी से आवाहन किया कि वह कुरीतियों को न मानकर विकास के पथ पर चले। डॉ  पाटीदार ने आचार्य की इस बात के लिए प्रशंसा की कि उन्होंने न केवल पुरातन बल्कि आधुनिक कुरीतियों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शेखर राठौर ,रवि आर्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक रावत एवं आभार भूपेंद्र मंडलोई ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *