स्कूली बच्चों को विशेष शैक्षणिक ऐतिहासिक एवं धार्मिक भ्रमण करवाया

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

स्कूली बच्चों को विशेष शैक्षणिक ऐतिहासिक एवं धार्मिक भ्रमण करवाया

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना क्षैत्र के ग्राम सकरावदा में स्थित न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के कक्षा पांचवी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक ऐतिहासिक एवं धार्मिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्य धर्मेंद्र जाट ने बताया कि भ्रमण की शुरुआत ऐतिहासिक मांडव मांडू जिला धार से हुई, इसके बाद मांडव में स्थित जहाज महल का भ्रमण किया, एवं रानी रूपवती महल में बच्चों ने झूला झूलने का आनंद लिया, इसके पश्चात् महेश्वर मध्य प्रदेश के खरगोन जिले मे नर्मदा नदी के उत्तरी घाट पर स्थित एक ऐतिहासिक और पवित्र शहर है, जो रानी अहिल्याबाई होल्कर की पवित्र नगरी महेश्वर में बच्चों ने भ्रमण किया, जो भव्य घाटो अहिल्याबाई होलकर के किले और माहेश्वरी साड़ियों के लिए प्रसिद्ध है, यहां एक आध्यात्मिक केंद्र नर्मदा नदी के पावन तट पर बसे होने के कारण यह का वातावरण अत्यंत आध्यात्मिक है जहां सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य मनमोहक होता है।

महेश्वर अपने अनूठे हथकरघा साड़ियों के लिए प्रसिद्ध है, जो यहां के संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। यहां नाव की सवारी और नर्मदा नदी का विहंगम दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। नर्मदा नदी को यहां अत्यंत पवित्र माना जाता है। और “”नर्मदाये हर”” स्थानीय लोगों का दैनिक अभिवादन है। यह भ्रमण बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था बच्चों ने इस दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक जानकारियां प्राप्त की। विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र जाट और शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चों के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को मार्गदर्शन किया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की।

इस मौके पर सभी शिक्षिकाएं जया शर्मा, नेहा जाट, गिरजा पाटीदार, तमन्ना ओरा, जान्हवी जैन, एवम ड्राइवर सुखदेव उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधन के अनुसार ऐसे कार्यक्रम बच्चों में नैतिक मूल्यों ,संस्कारों और भारतीय संस्कृति की समझ विकसित करते हैं जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *