मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में शहर कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में शहर कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) शहर कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर वीबी जी-रामजी योजना किए जाने के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने इस फैसले को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान के रूप में बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार रामचंद्र पांडेय को सौंपा।

धरना प्रदर्शन शहर के छत्रीपुल स्थित अंबेडकर सर्कल पर आयोजित किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में यहां एकत्र हुए। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि मनरेगा योजना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित है और इसका नाम बदलना भाजपा की तानाशाही व तालिबानी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा साफ होती तो वे योजना के स्वरूप में आवश्यक सुधार करते, लेकिन उसमें से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाना दुर्भावनापूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *