पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान कहा, भाजपा खुद आपस में धक्क मुक्की कर रही थी। उसी दौरान उनके सांसद गिरे,लेकिन भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है।
22/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक दिवसी रतलाम के दौरे पर रहे हैं। उन्होंने पहले रतलाम के सर्किट हाउस पर पहुंच कर कांग्रेसियों से मुलाकात की। इसके बाद वे जावरा निकल गए। रतलाम के सर्किट हाउस पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में बड़े आरोप भाजपा पर लगाए। उन्होंने कहा कि सदन में भाजपा हमे बोलने नहीं देती है। अदानी के मामले में देश विश्व में बदनाम हो रहा है। लेकिन इस पर सदन में चर्चा नहीं करने दी जाती है। वही धक्का मुक्की मामले पर कहा कि भाजपा खुद आपस में धक्क मुक्की कर रही थी। उसी दौरान उनके सांसद गिरे, लेकिन भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। बल्कि यह सब नौटंकी पूरी स्क्रिप्ट है, भाजपा की। वही चयना लहसुन को लेकर कहा कि चयाना का लहसुन भारत में रातिबंधित है। लेकिन बावजूद इसके अफगानिस्तान के रास्ते स्मगलिंग हो रही है। किसान पकड़ रहे है। लेकिन कारवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा मध्यप्रदेश में कारों में पकड़े जा रहे। सोने को लेकर भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया और खाकी, ईडी और सीआईडी भाजपा के मुख्यमंत्री विधायकों के यहां रेड करे तो सब पता चल जायेगा। किसने कितना खाया है। दिग्विजय सिंह का काफिला जावरा की ओर चला गया। जावरा प्रवास के दौरान दिग्विजय सिंह का काफीला नामली के समिप पल्दुना फंटे पर रुका। वहा पर दिग्विजय सिंह का भारत जोड़ो जिला समन्वयक बंटी डाबी व मित्र मंडली द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद दिग्विजय सिंह बी मार्ट के कार्यालय में पहुंचे और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर व्यक्तिगत चर्चा की। इसके बाद दिग्विजय सिंह का काफिला निजी प्रवास पर जावरा पहुंचा। वहा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के विरोध में बाईपास पर चल रहे धरने में शामिल हुए। इसके बाद रतलाम से सुसनेर जाते वक्त दिग्विजय सिंह का काफिला आलोट नगर के कारगिल चौराहे पर पहुंचा। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वही भाजपा के नेताओं से प्रताड़ित होकर एमपी वेयरहाउस कॉर्पोरेशन आलोट के मैनेजर आरडी शर्मा द्वारा आत्महत्या पर दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश शासन से दोनों ही दोषियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग की है।





