जिला आपदा प्राधिकरण ने आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला की आयोजित
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय।
रतलाम- (Ratlam) जिला आपदा प्राधिकरण रतलाम द्वारा जिला दंडाधिकारी मिशा सिंह के मार्ग दर्शन में विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित रूप से होने वाली आपदा संबंधी घटनाओं से बचाव एवं प्रभावी आपदा प्रबंधन के लिए अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा 21 जनवरी को होटल समता सागर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट मुंबई, महाराष्ट्र से आए हुए प्रशिक्षक, एसडी फनसालकर इंडियन नेवी, इमरान अहमद इंडियन नेवी, मैनेजर मनीष झा, ट्रेनिंग मेनेजर इच्छांशु वाजपेयी, सीनियर ट्रेनर देवीदास पाटील, विनय पंगारे के द्वारा बाढ़ आपदा सुरक्षा, राहत एवं बचाव तकनीकों की जानकारी कार्यशाला में दी गई। कार्यशाला के दौरान एसडीआरएफ, होमगार्ड ,सिविल डिफेंस वौलंटियर, एनसीसी केडेडस उपस्थित थे। जिन्हे आपदा से संबंधित कीट प्रदान की गई। बाढ़ आपदा बचाव कार्यशाला जिसमें बाढ़ की स्थिति पैदा होने पर उससे बचाव एवं बाढ़ में फंसे लोगा का रेस्क्यु किए जाने के विषय में प्रशिक्षण दिया गया।
विभिन्न आपदाओं से राहत एवं बचाव का प्रशिक्षण 1 फरवरी तक दिया जाएगा। जिसमें जिले की विभिन्न तहसीलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, जिला डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड आपदा प्रबंधन श्रीमती रोशनी बिलवाल, प्लाटून कमांडर श्रीमती ज्योति बघेल, राजस्व निरीक्षक श्री मेहरबान सिंह, पीडब्ल्यूडी श्री तरूण मौर्य ,सीएमओ मनोज शर्मा, केसी डोडीयार एवं सिविल डिफेंस के 10 जवान एसडीआरएफ के 10 जवान, होमगार्ड विभाग के 10 जवान सिविल डिफेंस के 10 जवान, एनसीसी केडेड के 5 जवान उपस्थित थे। प्रशिक्षण के बाद प्रदर्शन कालिका माता मंदिर स्थित झाली वाला तालाब में सकुशल संपन्न हुआ।




