आनंद उत्सव में आयोजित पारंपरिक खेल
21/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- मध्यप्रदेश शासन आनंद विभाग के आनंद उत्सव आयोजन के क्रम में रतलाम जिला अंतर्गत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 14 से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव का आयोजन जारी है। आनंद उत्सव के तहत वार्ड क्रमांक नौ स्थित हनुमान ताल के उद्यान परिसर में विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के मार्ग दर्शन में क्षेत्रीय पार्षद निशा पवन सोमानी, आनंद विभाग की जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री की उपस्थिति में किया गया। जिसमें महिलाओं और बुजुर्गों ने खूब बढ़-चढ़कर सहभागिता की। विजेताओं को पार्षद निशा पवन सोमानी एवं पार्षद योगेश पापटवाल ने प्रशस्ति प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। महिलाओं ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर कहा कि 40 वर्ष पुराने दिन याद आ गए।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के यह है,परिणाम-
100 मीटर दौड़ पुरुष में प्रथम राजेश श्रोत्रिय (60 वर्ष), द्वितीय संदीप नारले (57 वर्ष ), तृतीय स्थान पर सतीश पंड्या (67 वर्ष) रहे।100 मीटर दौड़ महिला में प्रथम स्थान पर धर्मा कोठारी, द्वितीय रश्मि लूणावत, तृतीय पिका निगम रही। रस्सा खेंच पुरुष विजेता अशोक मेहता, सुरेंद्र अग्निहोत्री, संदीप नारले, राजेश श्रोत्रिय रहे। रस्सा खेंच महिला विजेता रश्मि लूणावत, पिका निगम, रेखा ख़ेराज, जया प्रजापत रही। चेयर रेस प्रतियोगिता के विजेता ईश्वर सिंह राठौर, सुरेंद्र अग्निहोत्री, जया प्रजापत रही। लंगड़ी दौड़ में प्रथम महेश डिंडोर, द्वितीय रामप्रसाद गिरवाल, तृतीय रामेश्वर परमार रहे। चैन रेस प्रतियोगिता में विजेता शुभ दशोत्तर, ईश्वर सिंह राठौर, ममता प्रजापत रहे। खो-खो टीम में विनीता ओझा, भूमि राजावत, रोशनी वर्मा, मनोज गवली, करण सिंह भदोरिया, सोनू मावी, मनीष पंवार, अनीता हिरवे, रामप्रसाद गिरवाल विजेता रहे।




