रेलवे मंडल के फर्जी नियुक्ति आदेश बनाने वाले गिरोह के सरगना को रतलाम पुलिस ने किया गिरफ्तार
21/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- रतलाम पुलिस ने रेलवे मंडल के फर्जी नियुक्ति आदेश बनाने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। बतादें की बीते दो माह पहले 1 अक्टूबर 2024 को स्टेशन रोड़ पुलिस थाना के द्वारा पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के ग्रुप C एवं ग्रुप D एवं TTE के पद के फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर कैसल होटल से दो आरोपी बिमलेन्द्र मिश्रा निवासी शहडोल एवं प्रकाश लोदी निवासी पन्ना को गिरफ्तार किया गया था और आरोपीयों से फर्जी दस्तावेज तैयार करने की सामग्री, लैपटॉप और फ़र्ज़ी रेलवे भर्ती के नियुक्ति आदेश भी जप्त किये गये थे और स्टेशन रोड़ पर अपराध क्रमांक 1170/24 धारा 318, 340(2), 336(4), 338, BNS पंजीबद्ध किया गया था। आरोपीगणों ने पूछताछ पर रेलवे भर्ती बोर्ड रतलाम मंडल के फ़र्ज़ी दस्तावेज़ विक्रम पिता देवीलाल बाथव निवासी वरदान नगर रतलाम के साथ मिलकर तैयार करना बताया था जो आरोपी विक्रम बाथव गिरोह का सरगना थो जो उसके घर से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी विक्रम बाथव की गिरफ्तारी के लिए रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा 10,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया था। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में स्टेशन रोड़ थाना प्रभारी निरी. स्वराज डाबी एवं अनुसंधानकर्ता उप निरीक्षक प्रेम सिंह हटीला के नेतृत्व में टीम भी लगाई गई थी। टीम के द्वारा फरार आरोपी विक्रम बाथव को दिनांक बुधवार की रात्री में गिरफ्तार किया गया। जिससे रेलवे के भर्जी नियुक्ति आदेश तैयार करने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।




