भादवा की झड़ी ने बाबा केदारेश्वर के बरसाती झरने को ला दिया उफान पर

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

भादवा की झड़ी ने बाबा केदारेश्वर के बरसाती झरने को ला दिया उफान पर

पिछले 24 घंटे में रतलाम जिले में औसत 27.88 मि.मी. वर्षा दर्ज

रतलाम- (Ratlam) सावन के बाद अब भादवा की झड़ी ने बीते दो दिनो से तेज मुसलाधार बारिश से रतलाम जिले के सैलाना नगर से पांच किलो मीटर दुर अडवानीया रोड अति प्राचीन बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर का बरसाती झरने को उफान पर ला दिया। जिससे पुरे मंदिर परिसर में पानी ही पानी दिखाई दिया।

बुधवार व गुरुवार से हो रही तेज मुसलाधार बारिश का कहर देखने को मिला है। बारिश से आमजनों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बची सैलाना क्षैत्र के बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर का बरसाती झरना पुरे शबाब के साथ बहता दिखाई दी। झरने ने इतना रोद्र रूप ले लिया था की पुरे मंदिर परिसर में पानी पानी नजर आया‌। तेज झरने के पानी का बहाव घुटनो के उपर तक था। नगर सहित दुर दराज से आए लोगो ने बरसाती झरने को खुब निहारते हुए अपने अपने मोबाइल में केद करते नजर आए।

रतलाम जिले में औसत 27.88 मि.मी. वर्षा दर्ज-

कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में रतलाम जिले में औसत 27.88 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है। इसमें आलोट में 20 मि.मी., जावरा में 17 मि.मी., ताल में 17 मि.मी., पिपलोदा में 22 मि.मी, रतलाम में 97 मि.मी., रावटी में 27 मि.मी और सैलाना में 23 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है। 01 जून से लेकर आज दिनांक तक रतलाम जिले में औसत वर्षा 719.50 मि.मी दर्ज की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *