सैलाना नगर की महालक्ष्मी मंदिर परिसर की दीवार में दिखे 10 नागिन के बच्चे
स्थानीय रहवासियों ने उन्हें पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा।कई भक्तों ने सावन मास में बच्चों के दर्शन कर धर्मलाभ लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम (कृष्णकांत मालवीय सैलाना)
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर की महालक्ष्मी मंदिर परिसर में सावन मास के दूसरे रविवार की सुबह अचानक नागिन के 10 बच्चे दिखाई देने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही आस- पास के कई लोग इकट्ठे होकर सांपों के बच्चों के दर्शन करते देखे गए।
दरअसल सुबह जब मंदिर के पुजारी रमेशचन्द्र शर्मा ने मंदिर परिसर की एक दीवार के छिद्रो में नागिन के एक, दो नहीं बल्कि एक-एक करके 10 बच्चों को देखा तो वे आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने तुरंत आस-पास के रहवासियों को इसकी सूचना दी। कुछ देर में वहां खासी भीड़ जमा हो गई। बाद में स्थानीय भरत प्रजापत ने सभी नागिन के बच्चों को सुरक्षित पड़ा और दूर कहीं जंगल में छोड़ दिया। बताया जाता है कि ये बच्चे तीन से चार दिन के ही हो सकते हैं। और कोबरा के बच्चे होने की संभावना है। बहरहाल सभी को सुरक्षित पास के जंगल में छोड़ दिया गया।
डर फिर भी सता रहा है-
उधर आस-पास के क्षेत्र के रहवासियों को इन बच्चों को सुरक्षित छोड़ देने के पश्चात अब नागिन का डर सता रहा है। यह भी माना जा रहा है कि नागिन के बच्चे और भी हो सकते हैं। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से सभी सतर्क है। पर सभी के मन में भय बरकरार है।
भक्त यह भी मानते हैं-
उधर भक्तों को सावन के महीने में नागिन के बच्चों के दर्शन करने का लाभ मिला। कई भक्तों का कहना है कि यह शुभ बात है कि सावन मास में नागिन के बच्चे देखे गए। कई भक्त उनके दर्शन करते हुए भी नजर आए।




