कलेक्टर मिशा सिंह ने अधिक समय से लंबित 15 आवेदनों पर संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में की सुनवाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

कलेक्टर मिशा सिंह ने अधिक समय से लंबित 15 आवेदनों पर संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में की सुनवाई

जनसुनवाई में 98 आवेदन पर हुई सुनवाई

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) शासन के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा जनसुनवाई के ऐसे आवेदन जो अधिक समय से लंबित है, पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर कक्ष में संबंधित आवेदनकर्ता एवं संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में समस्या को सुना तथा आवेदको एवं विभाग प्रमुखों से समक्ष मे चर्चा कर आवेदनों का निराकरण किया गया।

15 लंबित आवेदनों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान 9 आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया एवं शेष आवेदनों का निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को सात दिवस की समयसीमा दी गई।

जनसुनवाई में 98 आवेदन पर हुई सुनवाई-

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर मिशा सिंह ने कलेक्टर कक्ष में अधिक समय से लंबित आवेदनो पर सुनवाई की एवं कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 98 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदिका कंचन बाई पति कनीराम निवासी रोला तहसील जावरा ने पंचायत द्वारा दिये गये आवासीय पट्टे पर प्रतिप्रार्थी द्वारा अवैध रूप से कब्जे करने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही के लिए तहसीलदार जावरा को निर्देशित किया गया। आवेदिका गुड्डी पति राम भरोसे निवासी डोसीगांव ने बताया कि उनके और पति के द्वारा मल्टी ली गई थी और दोनों का बीमा भी करवाया था। पति की मृत्यु के पश्चात मल्टी की शेष राशि माफ हो जानी थी।

आवेदिका ने मल्टी की शेष राशि माफ करवाने हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। आवेदक मोहन निवासी ग्राम बडावदा ने नव निर्मित कुए के बारिश के कारण गिरने पर नुकसान के मुआवजे के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु एसडीएम जावरा को निर्देशित किया गया है। आवेदक अशोकदास निवासी कल्याण नगर रतलाम ने कैंसर पीड़ित पत्नी के ईलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही के लिए नगर निगम रतलाम को निर्देशित किया गया। आवेदिका आईशा कुरैशी पिता अब्दुल लतीफ निवासी लोहा बिल्डिंग रतलाम ने प्रतिपार्थी किराएदार द्वारा आवेदिका के मकान का किराया नहीं देने तथा आवेदिका के मकान को रिक्त नहीं करने, लड़ाई झगड़ा करने के संबंध में आवेदन दिया। कार्रवाई हेतु एसडीएम रतलाम शहर को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *