व्यापारी सोनी की तलाश में, छत्तीसगढ़ दुर्ग की पुलिस पहुंची रतलाम
20/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- करोड़ो रुपए की कीमत का सोना लेकर फरार सर्राफा व्यापारी जीवन सोनी की तलाश में गुरूवार को छत्तीसगढ़ दुर्ग की पुलिस रतलाम पहुंची है। चोरी हुए सोने के मामले में पुलिस जीवन सोनी की तलाश कर रही है। पुलिस टीम ने अपने साथ रमेश उर्फ राजू पिता सुमान सिंह नामक व्यक्ति को लेकर आई है। जो जावरा में रहता है। बतादें की छत्तीसगढ़ के दुर्ग और आसपास के क्षेत्र से स्वर्ण आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात इसी वर्ष बीते 27 जुलाई को छत्तीसगढ़ के मोहन नगर थाना क्षेत्र में सविता तलरेचा के घर हुई थी। इस वारदात में शामिल रमेश सरदार ने 22 तोला सोना रतलाम के जीवन सोनी को औने-पौने दामों में बेचा था। रमेश नामक के युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जीवन सोनी की तलाश में रतलाम पहुंची है। इसके बाद आरोपी रमेश को लेकर जावरा भी पहुंच है। वहां से किसी एक व्यक्ति निशान सिंह को दुर्ग की पुलिस ने उठाया और कोर्ट से उसका ट्रांजिट रिमांड लिया है। रमेश और निशान सिंह ताला-चाबी बनाने का काम करते हैं। ये हर मोहल्लों में घुमकर लोगों के अलमारी के तालों की चाबी बनाने के दौरान रैकी करते थे। जिसके यहां ये चाबी बनाते उनका ध्यान भटकाकर उसके अलमारी में रखे आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर देते थे। इसके बाद ये लोग दूसरे प्रदेशों में चले जाते थे। इससे पुलिस इनको पकड़ने में असमर्थ हो जाते थे। आरोपियों ने छग के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाने में बीते 27 जुलाई 2024 को सविता तलरेचा नामक महिला के घर में अलमारी की चाबी बनाने गए थे। तभी महिला का ध्यान भटका कर इन्होंने अलमारी में रखा 22 तोला सोना, चांदी के आभूषण और एक लाख 8 हजार रुपए नकदी पर हाथ साफ कर लिया था। दुर्ग क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर पांडे ने बताया आरोपियों को लेकर जीवन सोनी की तलाश में रतलाम पहुंची तो यहां पता चला कि वह यहां से भी आधा दर्जन से ज्यादा व्यापारियों का तीन करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत का सोना लेकर फरार है। इस लिए पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। इस पूरे ही मामले में रतलाम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने कहा कि गुरुवार को छत्तीसगढ़ की दुर्ग क्राइम ब्रांच की टीम रतलाम से फरार सर्राफा व्यापारी जीवन सोनी की तलाश में रतलाम आई हुई थी। आरोपी दुर्ग और आस-पास क्षेत्र से चोरी का सोना रतलाम में जीवन सोनी को देते थे और वह यह सोना यहां खपाता था। जीवन सोनी के पकड़ाने के बाद ही पता चलेगा कि उसने कितना सोना और कितने लोगों से खरीदा था।




