सैलाना से 55 किलोमीटर की दूर तय कर प्रतापगढ़ जिले के होरी हनुमान मंदिर पद यात्रा पहुंची

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना से 55 किलोमीटर की दूर तय कर प्रतापगढ़ जिले के होरी हनुमान मंदिर पद यात्रा पहुंची

होरी हनुमान मंदिर पहुचकर भक्तो ने विधी विधान के साथ की पुजा अर्चना

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar मध्यप्रदेश (रतलाम), राजस्थान (प्रतापगढ़)

रतलाम/प्रतापगढ़- मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना नगर से 55 किलोमीटर दूर स्थित राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अरनोद तहसील के सोली गांव में स्थित 400 वर्ष पुराना अति प्राचीन होरी हनुमान तक विशाल पद यात्रा शुक्रवार शाम को पहुंची। जहां भक्तो ने बैंड बाजो के साथ  नाचते झुमते हुए होरी हनुमान मंदिर में पहुंचे ओर भक्तों ने हनुमानजी महाराज की विधि विधान के साथ पुजार अर्चना की। पुजा अर्चना के पश्चात भोजन प्रसादी ग्रहण कर वाहनों के जरीए सैलाना के लिए रवाना हुए।

गुरुवार को सैलाना से रवाना हुई थी पदयात्रा-

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सैलाना नगर से होरी हनुमान तक गुरुवार को विशाल पद यात्रा रवाना हुई। जय बलवीर व्यायामशाला भोई मोहल्ला के तत्वावधान मे विशाल पद यात्रा का आयोजन किया गया। राम भक्त शाम सात बजे सुखेङा पहुचे। जहा पर सह भोजन कर विश्राम किया। अगले दिन मगलवार को पद यात्रा होरी हनुमान मंदिर के लिए रवाना हुआ। शाम को होरी हनुमान मंदिर पहुचकर भक्तो ने होरी हनुमान की पुजा अर्चना कर आशिर्वाद लेकर नए वर्ष की शुरूआत की।

55 किलोमीटर की पदयात्रा की तय-

यह पद यात्रा करिबन 55 किलो मिटर की तय की गई है। जिसमे नागरीक करीबन मंगलवार शाम 6 बजे तक 35 किलो मिटर पैदल चलकर अपना सफर तय की। रात्रि में भक्तों ने सुखेडा गांव मे सह भोजकर विश्राम की। व्यवस्था संगठनो के पदाधिकारियों द्वारा की गई। मंगलवार को सुबह दोबारा 15 किलो मिटर की दूरी तय करके राजस्थान की सीमा के समीप अति प्राचिन होरी हनुमान महाराज के मंदिर पहुचे। जहा पर नागरिकों ने भगवान होरी हनुमान बावजी के दर्शन कर नए वर्ष की शुरूआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *