जयपुर शहर को सीरियल ब्लास्ट से दहलाने की साजिश रचने वाले 11 वे फरार आरोपी को रतलाम पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम (कृष्णकांत मालवीय,सैलाना)
रतलाम (Ratlam)- राजस्थान के जयपुर शहर को सीरियल ब्लास्ट से दहलाने की साजिश रचने वाले 11 वे फरार आरोपी फिरोज उर्फ सब्जी को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी फिरोज की गिरफ्तारी पर NIA द्वारा 5 लाख रुपए के इनाम की घोषणा भी की गई थी।
30 मार्च 2022 को निंबाहेड़ा थाना राजस्थान पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार MP 43 CA 7091 को रोककर तलाशी लेते उसमें तीन व्यक्तियों जुबेर पिता फकीर मोहम्मद पठान, सैफुल्ला उर्फ सैफ खान पिता रमजानी अली एवं अल्तमश पिता बशीर खां तीनों निवासी रतलाम को विस्फोटक एवं बम बनाने मे प्रयुक्त होने वाला सामान जिसमे टायमर, सेल, वायर सहित अन्य सामग्री के साथ पकड़ा था।
पूछताछ के दौरान तीनों व्यक्तियों खूंखार अलसुफा नामक संगठन से जुड़े थे। जो अपने संगठन सुफा के अन्य 8 सदस्यों आमीन फावड़ा, आमीन हाजी, मजहर उर्फ छोटू, इमरान पठान, यूनुस साकी, इमरान मटका, आकिब महाराष्ट्र एवं फिरोज उर्फ सब्जी के साथ उक्त विस्फोटक पदार्थ के द्वारा जयपुर में सीरियल ब्लास्ट कर आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी। निंबाहेड़ा थाना पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 150/22 धारा 4,5,6 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं धारा 13, 15, 16, 18 एवं 20 UAPA के तहत पंजीबद्ध किया गया।
मामला अंतरराज्यीय होने पर एन आई ए द्वारा प्रकरण क्रमांक 18/2022/NIA/DLI दर्ज किया गया। प्रकरण में NIA एवं राजस्थान पुलिस द्वारा 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 11 वा आरोपी फिरोज उर्फ सब्जी जो अलसुफा संगठन के प्रमुख 5 संस्थापक सदस्यों में से एक था। जिसके पास संगठन के खजांची का पद था, जो फरार चल रहा था। जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।जिसकी गिरफ्तारी पर एन आई ए द्वारा 5 लाख रुपए के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर रतलाम में अलसुफा संगठन एवं विधि विरुद्ध गतिविधियों पर मुखबिर तंत्र सक्रिय कर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य में बुधवार को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि निंबाहेड़ा के अपराध क्रमांक 150/22 एवं NIA के प्रकरण क्रमांक 18/2022/NIA/DLA ka 5 लाख रुपए का उदघोषित इनामी वांटेड आरोपी फिरोज उर्फ सब्जी पिता फकीर मोहम्मद रतलाम शहर में गंभीर घटना कारीत करने के उद्देश्य से आया हुआ है।
मुखबिर सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर 4 अलग अलग टीम बनाकर शहर में खोजबीन शुरू की गई। फरार आरोपी के छिपने के संभावित ठिकानों के आसपास पुलिस टीम द्वारा गोपनीय तरीके से सर्चिंग करते हुए मुखबिर सक्रिय किए गई। 2 दिन की लगातार प्रयास के बाद मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि वांटेड आरोपी फिरोज उसकी बहन रेहाना निवासी आनंद कॉलोनी के घर छिपा हुआ है।
मुखबिर सूचना पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में रतलाम पुलिस की 2 टीम बनाई गई। पहली कट ऑफ टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के नेतृत्व में तथा दूसरी स्ट्राइकिंग टीम नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आमों के नेतृत्व में बनाई गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा उद्घोषित आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान संभावित खतरे के संबंध में विस्तृत रूप से बीफ्रिंग कर टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान आनन्द कालोनी रवाना हुए। आनन्द कालोनी स्थित रेहाना के निवास के समीप पहुँचकर ब्रीफिंग अनुसार कट ऑफ टीम के सदस्यों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के नेतृत्व में रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, कार्य. निरी. नीलम चौंगड़, निरीक्षक संदीप तोमर, सुबेदार मोनिका चौहान, उनि जे.आर. जामोद, सउनि रमेश थुरेचा, सउनि भंवर सिंह भुरिया आदि द्वारा घेराबंदी की गई। योजना अनुसार स्ट्राईकिंग टीम के सदस्यों नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो, उनि सत्येन्द्र रघुवंशी, सउनि संतोष अग्नीहोत्री, का़.प्र.आर. राहुल जाट, का.प्र.आर. हिमाशु यादव, का.प्र.आर. शैलेश ठकराल, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक शिवराम मोर्य, आरक्षक कुलदीप व्यास के द्वारा निवास स्थल पर पहुंचे कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी फिरोज द्वारा उनि सत्येंद्र रघुवंशी और प्र आर राहुल जाट के साथ झुमा झटकी कर छुड़ाकर भागने का प्रयास किया जिसे काफी मशक्कत के बाद नियंत्रण में लेकर गिरफ्तार किया गया। मामले में थाना स्टेशन रोड पर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम कारवाई की जा रही है।




