भाजपा ने अन्नदाता किसानों के साथ की वादा खिलाफी- रानी अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष आप

"Spread the news, raise awareness!"

भाजपा ने अन्नदाता किसानों के साथ की वादा खिलाफी- रानी अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष आप

19/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar भोपाल

भोपाल (Bhopal,mp)- भाजपा प्रदेश में सत्ता में आने के लिए साम, दंड, भेद, वादा खिलाफी की राजनीती करती है और प्रदेश के मतदाताओं से झूठे वादे कर सत्ता में काबिज होती है। यह इससे प्रमाणित होता है, की प्रदेश की डबल इंजन की मोदी यादव सरकार ने अपने मध्यप्रदेश संकल्प पत्र 2023 में अन्नदाता किसान बंधुओ से वादा किया था की सत्ता में आते ही हम गेंहू का समर्थन मूल्य एवं बोनस मिलाकर 2700 रूपये देंगे और धन का 3100 रूपये प्रति किवंटल, लेकिन बड़ा दुखद पहलु है की आज सत्ता में आये भाजपा को एक साल से ऊपर हो गया है। लेकिन आज दिनो तक भाजपा की डबल इंजन मोदी यादव सरकार अपने संकल्प पत्र के वादे अनुसार गेंहू और धान का मूल्य नहीं दे पाई है। यह बात आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने भाजपा की डबल इंजन मोदी, यादव सरकार पर तंज कसते हुए कही।

आम आदमी पार्टी ने अपने प्रदेश व्यापै आंदोलन के तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर किसानो के समर्थन में गेंहू और धान का क्रमश 3000 रूपये एवं 3100 रूपये प्रति किवंटल का मूल्य किसानो को देने की मांग के साथ जंगी विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन सौंपा एवं मांग की की तुरंत किसानो को वादे अनुसार मूल्य दिया जावे अन्यथा आम आदमी पार्टी को अग्र आंदोलन करना पड़ेगा।

ज्ञापन में उल्लेख किए गया है की भाजपा के मध्यप्रदेश संकल्प पत्र 2023 में मोदी की गारंटी भाजपा का भरोसा विधानसभा चुनाव के समय भाजपा की डबल इंजन सरकार ने किसानो से वादा किया था की हम सत्ता में आने के बाद गेंहू एवं धान का समर्थन मूल्य एवं बोनस मिलाकर क्रमश गेंहू का 2700 रूपये एवं धान का 3100 रूपये का भुगतान अन्नदाता किसान को करेंगे। लेकिन बड़ा खेदजनक है की वर्तमान में आपके द्वारा गेंहू एवं धान का जो मूल्य घोषित किया गया है वो आपके संकल्प पत्र से बहुत दूर है और संकल्प पत्र में किये गए वादे से किसानो के साथ वादा खिलाफी है।

साथ ही वर्तमान में गेहूं की लागत मूल्य की गणना करने पर ज्ञात होता है की अगर आप 2700 रूपये भी आम आदमी पार्टी की मांग के बाद आपके संकल्प पत्र अनुसार किसानों को देते है तो वो नाकाफी है, क्योँकि वर्तमान में खाद, बिजली, बीज, श्रम, डीजल, हंकाई का अगर आंकलन किया जाए तो वो प्रति क्विंटल लगभग 3000 रूपये के आसपास आता है। ऐसी स्थिति में लागत मूल्य भी न मिल पाने से किसान कर्जदार होता जा रहा है।

भाजपा की डबल इंजन सरकार ने चुनाव के दौरान प्रदेश में किसानों की माली हालत सुधारने का वादा किया था और इसके लिए फसलों के उचित दाम देने का वादा किया था। लेकिन भाजपा ने चुनाव जीतने के बाद अभी तक किसानों के हित में गेहूं और धान का उचित मूल्य घोषित नहीं किया है। जिसके कारण किसान ने जो भरोसा भाजपा के संकल्प पत्र के ऊपर कर भाजपा के पक्ष में मतदान किया था वो टूटता नजर आ रहा है और किसान अपने आप को मतदान करने के बाद ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है की अति शीघ्र गेहूं का मूल्य 3000 रूपये एवं धान का मूल्य 3100 रूपये प्रति क्विंटल मूल्य पर खरीदने के लिए समर्थन मूल्य के ऊपर प्रदेश सरकार द्वारा बोनस की घोषणा की जावे। ताकि किसान का जीवन सुखमय एवं कर्ज मुक्त हो सके।

आप के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने जानकारी में बताया की आज प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, रीवा, इंदौर, शहडोल, बैतूल, नरसिंगढ़, सतना, अनूपपुर, उमरिया, मऊगंज, ग्वालियर, भिंड, दतिया, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मंडला, सागर, पांढुर्ना, सिंगरोली, उज्जैन, रतलाम, नीमच, देवास, शिवपुरी, सागर, दमोह, रायसेन, झाबुआ, जुनादेव छिंदवाड़ा एवं अन्य जिलों में आम आदमी पार्टी द्वारा किसानों के साथ मिलकर जंगी विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम से जिला कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन दिए गए। ज्ञापन की प्रति प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल महोदय को भी प्रेषित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *