सैलाना का सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल में वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति का आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना का सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल में वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति का आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) नगर का सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल में वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति में विद्यार्थियों द्वारा सृष्टि के चार युगों से आरम्भ कर सांस्कृतिक और ऐतिहासिक समृद्धि की कथा कहती मैं कृष्ण हूं।

महाभारत की प्रस्तुति, तो वहीं महिला सशक्तिकरण का संदेश देती। लोकमाता अहिल्या बाई और रानी लक्ष्मी बाई की वीरता की कहानी, तो वहीं दक्षिण भारत और उत्तर भारत की संस्कृति का परिचय करवाती छोटे बच्चों की नृत्य प्रस्तुति, प्राचीन योग और जूडो कराते की बालिकाओं द्वारा शानदार अभिव्यक्ति और उसके साथ ही हमारे मध्यप्रदेश के गौरव आदिवासियों की सभ्यता और उनके स्वाभिमान से भरी जोशीली प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

संस्था प्राचार्य गिरीश सारस्वत द्वारा स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को उभारना है और उन्हें सार्थक मंच प्रदान करना है, ताकि उनमें आत्मविश्वास का संचार हो सके। इस बार हमारे विद्यालय में सभी विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी कक्षा यानी 6 से 12 तक की सभी कक्षाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। सांदीपनि विद्यालयों की संकल्पना यही है कि अकादमिक गतिविधियों के साथ साथ सह अकादमिक गतिविधियों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष केशु निनामा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अभिभावक बड़ी आकांक्षाओ के साथ स्कूल भेजते हैं इस लिए बच्चों में अपने लक्ष्य के प्रति आत्मविश्वास होना चाहिए। वहीं शिक्षकों को बच्चों को अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ सह अकादमिक गतिविधियों में भी प्रोत्साहित करना चाहिए। इसके साथ उन्होंने विद्यार्थियों से जीवंत संवाद भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं एसडीओपी नीलम बघेल ने पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन अभ्युदय के बारे में बताया। लोकल विंडो थ्योरी के माध्यम से महिला सुरक्षा को समझाते हुए बताया कि एक दूसरे की सुरक्षा करना सभी का दायित्व है तभी हम अपराध मुक्त समाज का निर्माण कर सकेंगे। इसके साथ ही विशेष अतिथि भीलों की खेड़ी के सरपंच हेमंत डामोर ने भी संबोधित किया । विधायक प्रतिनिधि विक्रम चारेल ने भी विद्यार्थियों को प्रेरणा दायी उद्बबोधन दिया, भीलों की खेड़ी स्कूल के प्राचार्य संदीप जैन, शिवा गहलोत, पार्षद मांडोत, विद्यालय शाला विकास समिति के अध्यक्ष समरथ पाटीदार, खाचरोद संदीपनी विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जुझार सिंह राठौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम के निर्णायक गण सीएसी अंजुम खान , पालक प्रतिनिधि श्रद्धा जोशी और श्वेता राठौर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अकादमिक समन्वयक वैभव दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमलेश पाटीदार योगेश परमार, पद्मिनी डोडियार एवं विद्यार्थियों में माहिनूर, विद्या, हर्षिता, अंशिका, भाटिया, आयुष एवं भावना द्वारा किया गया। विद्यालय के अशोक सिंह गौर, एल एन प्रजापत, किरण देदरा, श्वेता नागर ,सुरेश बानिया, पूजा शर्मा, नाविस्ता अली, पलक विश्वकर्मा , सलोनी सोनावा, कैलाश मकवाना, रवि जोनवेल, रेव सिंह वसुनिया , इमरोज खान , नेहा सिंह , शारदा गौर , अश्विन गौतम , फिरोज खान , धर्मेंद्र सिंह सहित सभी का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *