रतलाम,मंदसौर व नीमच जिले के किसानों ने चीनी लहसुन के खिलाफ किया प्रदर्शन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम,मंदसौर व नीमच जिले के किसानों ने चाइना लहसुन के खिलाफ किया प्रदर्शन

19/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (mp)- रतलाम जिले के जावरा में बीती रात चाइना की लहसुन के दो ट्रक के मामले में बुधवार को लहसुन मंडी में रतलाम, मंदसौर और नीमच की ओर से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर किसानों ने किसान पंचायत का आयोजित किया। बतादे कि किसानों ने बीती रात को चाइना की लहसुन के दो ट्रक पकड़ कर थाने में खड़े करवाया। इस के साथ ही जीएसटी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उनके दस्तावेजों को जांच। किसानों ने चाइना लहसुन के खिलाफ प्रदर्शन कर केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ के मोबाइल से बात करके एकत्रित हुए किसानों को आश्वासन दिया कि इस मामले में कार्रवाई के लिए आवाज उठाया जाएगा‌। यह भारत में पूरी तरह बंद होना चाहिए। जिसकी वजह से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही किसानों ने मांग की है कि चाइना लहसुन मंगवाने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करें। इस मामले में अधिकारियों का जमावड़ा औद्योगिक थाना क्षेत्र पर लगना शुरू हुआ। एसडीएम ने सेल टैक्स के अधिकारियों सहित कृषि उपज मंडी और अन्य विभागो के अधिकारियों को बुलाकर लहसुन की जांच करवाई। सेल टैक्स से आये एमएल मरकाम ने बताया कि लहसुन की गाड़ी पर जो दस्तावेज पाए गए थे। वे सभी वैध हैं। क्योंकि उन पर कस्टम विभाग की सील और साइन दोनों उपलब्ध हैं। इसके साथ ही जिसने यह माल खरीदा है और बेचा है। उन दोनों के जीएसटी नंबर भी इस पर अंकित है। किसानों का कहना था कि इस पर ई-वे बिल नहीं है। इस पर टैक्स अधिकारी ने कहा कि यह लहसुन टैक्स फ्री है। इसलिए इस पर ई-वे बिल की जरूरत नहीं पड़ती है। रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने कहा जीएसटी, मंडी बोर्ड सहित अन्य विभाग इस मामले में जांच कर रहे है। जांच के बाद कुछ कहा जा सकेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *