एसपी कार्यालय पर शिकायत निराकरण शिविर का किया आयोजन। 17 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का किया निराकरण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

एसपी कार्यालय पर शिकायत निराकरण शिविर का किया आयोजन। 17 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का किया निराकरण

18/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम एसपी कार्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा द्वारा 40 शिकायतकर्ताओं की समस्याएं ध्यान पूर्वक सुनीं और उपस्थित एसडीओपी/सीएसपी एवं थाना प्रभारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंगलवार को जनसुनवाई में रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्ग दर्शन में 40 आवेदकों की शिकायतें में से आज 17 सी एम हेल्पलाइन शिकायतों का त्वरित निराकरण कराया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त लंबित शिकायतों पर की गई कारवाई की समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी।

एसपी ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। यह प्रक्रिया नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगी। जनसुनवाई शिविर के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, रतलाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो, रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला, जावरा संदीप मालवीय, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, डीएसपी शेर सिंह भूरिया, डीएसपी अजय सारवान सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *