कांग्रेस जिला अध्यक्ष गेहलोत का इस्तीफा, राजनैतिक हलकों में गरमाहट, कांग्रेस के भविष्य का ये शुभ संकेत नहीं

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

कांग्रेस जिला अध्यक्ष गेहलोत का इस्तीफा, राजनैतिक हलकों में गरमाहट, कांग्रेस के भविष्य का ये शुभ संकेत नहीं

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) रतलाम जिले के सबसे मजबूत कांग्रेस नेता जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत का एकाएक जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना कई सवाल छोड़ गया।

गेहलोत की कद काठी का जिले में कांग्रेस का कोई नेता हैं ही नहीं। रात में प्रदेश भर के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची, और सुबह जिला अध्यक्ष का इस्तीफा।

दरअसल कल रात ही प्रदेश कांग्रेस ने पूरे प्रदेश के ब्लाक अध्यक्षों की सूची जारी की। इस सूची का लोग अवलोकन कर ही रहे थे कि सुबह रतलाम जिला अध्यक्ष का इस्तीफा आ गया। हालांकि इस्तीफे में उन्होंने पारिवारिक व्यस्तता, और सैलाना विधानसभा में पूरा समय देना कारण बताया पर राजनीतिक प्रेक्षकों के गले ये बात उतर नहीं रही।

कहीं, ना कहीं तगड़ी नाराजगी-

माना जा रहा हैं कि जिले में गेहलोत के अनुसार शतप्रतिशत ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियां नहीं हुई। कहीं ना कही उनकी अनुशंसा की अनदेखी हुई। जो उनके दिल को लग गई। जिले के ग्रामीण अंचल में गेहलोत के मुकाबले कोई कद्दावर नेता नहीं, ऐसे में उनकी अवहेलना स्वाभाविक रूप से किसी को भी आक्रोशित कर देगी। इस मामले में भी दरअसल यही हुआ। बहरहाल सीधे सीधे अभी गेहलोत की किसी भी तरह की कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उनसे संपर्क की कोशिशें भी नाकाम हुई। पर इतना जरूर हैं कि इस इस्तीफे के दूरगामी परिणाम कांग्रेस के हित में नहीं होंगे।

नहीं हो पाया सम्पर्क:-

जब जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत से फोन पर बात करना चाहि तो उनका फोन कवरेज क्षैत्र से बाहर बता रहा था। उधर जब ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *