रतलाम पुलिस ने नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत युवाओं तक पहुँचाया संदेश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस ने नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत युवाओं तक पहुँचाया संदेश

रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस ने नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत युवाओं तक संदेश पहुँचाया। अभियान अंतर्गत युवाओं को स्कूल/कॉलेजों में नशे से जागरूकता के लिए लघु फिल्म एवं रील्स दिखाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने अभ्यास इंस्टीट्यूट्स में छात्रों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में तथा डीएसपी अजय सारवान के कुशल नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारीयों द्वारा अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों में नशा विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा द्वारा अभ्यास इंस्टीट्यूट में पहुंचकर छात्र- छात्राओं के नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। बच्चों को शॉर्ट फिल्म के माध्यम से नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया। अंत में सभी छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई गई। इस दौरान थाना प्रभारी स्टेशन रोड स्वराज डाबी, उनि रंजना डावर, पर आर मुकेश सिंह चौहान, अभ्यास इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर श्री राकेश कुमावत एवं अन्य टीचर तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी स्कूल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों, समाज पर पड़ने वाले प्रभावों तथा युवाओं के भविष्य के प्रति संभावित खतरों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। सूबेदार अनोखीलाल परमार द्वारा बोधि इंटरनेशनल स्कूल रतलाम, निरीक्षक अर्जुन सेमलिया द्वारा शा उ मा विद्यालय सरवन, निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया द्वारा शा मा विद्यालय आडवाणिया, निरीक्षक दीपक मंडलोई द्वारा शा उ कन्या मा विद्यालय रावटी, निरीक्षक लिलियन मालवीय द्वारा शा उ कन्या मा विद्यालय रियावन, निरीक्षक प्रकाश गडरिया द्वारा पिपलौदा, सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को नशामुक्ति के लिए सामूहिक शपथ भी दिलाई गई। जिसमें सभी ने समाज से नशा उन्मूलन का संकल्प दोहराया।

यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक पूरे प्रदेश में एक सुसंगठित कार्ययोजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। अभियान अवधि में प्रतिदिन विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित की जा रही है। रतलाम पुलिस द्वारा संचालित यह अभियान न केवल नशे के विरुद्ध सामाजिक चेतना जाग्रत कर रहा है, बल्कि युवाओं को आत्मविश्वास, स्वावलंबन और स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर करने का भी कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *