नामली के शासकीय महाविद्यालय को विधायक मथुरा लाल डामर ने फर्नीचर किया डोनेट,जो बना विवादों की वजह

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नामली के शासकीय महाविद्यालय को विधायक मथुरा लाल डामर ने फर्नीचर किया डोनेट,जो बना विवादों की वजह

जो बना विवादों की वजह, पूरे फर्नीचर पर विधायक मथुरा लाल डामर का फोटो लगा हुआ है । ओर मोदी है तो मुमकिन हैं, मोदी के स्लोगन की तरह फर्नीचर पर चस्पा किया गया है बा हैं तो मुमकिन है।

रतलाम- (Ratlam) मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के नामली नगर के शासकीय महाविद्यालय को रतलाम ग्रामीण विधानसभा के विधायक मथुरा लाल डामर द्वारा 10 लख रुपए की राशि से फर्नीचर डोनेट किया गया है। अब वही फर्नीचर विधायक की किरकिरी कर रहा है। क्यों कि फर्नीचर कॉलेज की क्लास रूम में लगा हुआ है और विधायक का चेहरा फोटो के माध्यम से पूरे फर्नीचर पर दिखाई दे रहा हैं। क्लास रूम में विधायक की विधायक के फोटो दिखाई दे रहे हैं।

विधायक ने कॉलेज को विधायक निधि की 10 लाख रुपए की राशि से फर्नीचर डोनेट किया ये अच्छी बात हैं पर उसे पूरे फर्नीचर पर कोई जगह नहीं छोड़ी अपने आप को छात्राओं को अपने प्रचार प्रसार की तरह अपने फोटो के माध्यम से याद दिलाने में। आपने कभी किसी स्कूल कॉलेज में किसी राजनेता के इतने एक साथ फोटो नहीं देखे होंगे। जितने हम आपको रतलाम के नाम ली शासकीय कॉलेज के क्लास रूम के फर्नीचर पर दिखा रहे हैं।

वहीं इस पर कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने इस मामले में विधायक मथुरा लाल डामर पर सवाल उठाए हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि विधायक निधि से दिए हुए किसी भी प्रकार के सामन पर कोई नियम के मुताबिक नाम ओर फोटो नहीं लगाया जा सकता है। इसके संबंधित विभाग जिला परियोजना अधिकारी की अनदेखी हैं जो एक कॉलेज में विधायक द्वारा विधायक निधि से दिए गए फर्नीचर पर विधायक के फोटो और नाम लिखा है यह नियम के खिलाफ हैं। इससे बच्चों के भविष्य पर क्या असर पड़ेगा। बीजेपी के लोग विकास नहीं करते हैं। काम नहीं करते हैं घर रहते हुए ही लोगों में अपनी पहचान बनाने में इस तरह के काम करते हैं। जो बहुत गलत हैं। एक क्लास रूम में सब तरफ फर्नीचर पर विधायक के फोटो ये ठीक नहीं हैं अधिकारियों की अनदेखी हैं।

वहीं कांग्रेस नेता पारस सकलेचा का कहना हैं कि अगर चुनाव होंगे तो कॉलेज में विधायक द्वारा दिए हुए फर्नीचर को आचरण संहिता के चलते हुए फर्नीचर को शासकीय कॉलेज से हटाया जाएगा। उस समय बच्चे कहां बैठेंगे और देश में चुनाव तो अलग अलग चलते रहते हैं। यह रतलाम जिले में भी ग्राम पंचायत और भी चुनाव होने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *