वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया
रतलाम- (Ratlam) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशों के पालन में विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस 15 जून के अवसर पर नालसा (वरिष्ठ नागरिकोंको विधिक सेवाएं) योजना, 2016 के अंतर्गत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशएवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष नीना आशापुरे के मार्ग दर्शन में रविवार को न्यायाधीश/सचिव नीरज पवैया एवंजिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम, जिलाविधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी द्वारा वरिष्ठजनों के लिए लक्कड़ पीठा स्थित वृद्ध आश्रम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रममें वृद्ध व्यक्तियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार,उपेक्षा और शोषण के बारे में जागरुककिया गया और उनकी गरिमा, सुरक्षाऔर अधिकारों को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में बताया गया एवं उनको मिलने वाली सुविधाओंके बारे में जाना, उनकी समस्याओं को सुना जिनके समाधान भी बताए गए। समस्त वरिष्ठजनों को निशुल्क आयुष्मान भारतयोजना का लाभ देने वाले कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही जिला प्राधिकरणके पैरा लीगल वालंटियर को निर्देशित किया गया कि वह सभी वरिष्ठजन को कोई भी समस्याहो तो उनका लिखित में आवेदन कार्यालय में जमा करवाएं जिससे उनका जल्द समाधान किया जा सके। इस अवसर पर नालसा योजना के अंतर्गत निःशुल्क कानूनी सहायता और सलाह नालसा निःशुल्क हेल्पलाइन 15100 नंबरकी जानकारी भी दी गई।
योजनाओ के पंपलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर वृद्ध आश्रम संचालनट्रस्ट के सदस्य पाटनी एवं पैरालीगल वॉलेंटियर रविकांत गुप्ता, रोहित फतरोड, समाजसेवी रितिक कसेरा एवं जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम का स्टाफ उपस्थित रहा।




