मकर संक्रांति पर्व पर बच्चो व बड़ों ने खुब खेला गिल्ली डंडा तो लोगो ने किये दान-पुण्य

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मकर संक्रांति पर्व पर बच्चो व बड़ों ने खुब खेला गिल्ली डंडा तो लोगो ने किये दान-पुण्य

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) जिले सैलाना नगर व आस-पास क्षेत्र में मकर संक्रान्ति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। बच्चो व बड़ों ने गली मोहल्लों में गिल्ली डंडा खेला तो किसी ने अपनी छत पर जाकर पतंग उडाई। मकर संक्रांति पर्व पर लोगों ने अपने घरों में तिल से बनी मिठाइयों का आनंद लिया तथा तिल से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजन अपनो में वितरण किये। सुबह-सुबह नगर के विभिन्न चौराहे पर लोगो ने गोमाता को हरे छोड, चारा व मिठाई खिलाई, तथा गोधूलि तालाब के समीप गौशाला में भी जाकर गायों को हरा चारा तथा गुड़ लापसी खिलाई।

गोशाला प्रबंधक प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि दिन भर लोगों का गौशाला में तरह-तरह की वस्तु लेकर लोग गायों को खिलाने आते रहे। सर्वधर्म समभाव आध्यात्मिक चेतना केंद्र सच्चिदानंद आश्रम बोदिना रोड पर मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आध्यात्मिक योगी परमहंस पूजन गुरुदेव श्री सीताराम दास जी महाराज की मूर्ति की पुजा अर्चना कर मकर संक्रांति पर्व मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *