मालवी भाषा को फिर से सशक्त बनाना हमारा उद्देश्य

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मालवी भाषा को फिर से सशक्त बनाना हमारा उद्देश्य

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम कृष्णकांत मालवीय सैलाना

रतलाम- (Ratlam,mp) मालवी भाषा में बहुत मिठास होती है। पर दिनों दिन यह भाषा लुप्त होती जा रही है। स्वयं मालवा के कई लोग भी इसका उपयोग कम करने लगे हैं। ऐसी स्थिति में हमने सोचा कि क्यों ना मालवी भाषा के लिए कुछ ऐसा किया जाए जो हमारे काम की चीज भी बन जाए और लोगों का व्यवसाय भी मालवी भाषा के प्रयोग से फल-फुल जाए ओर लोगों की जुबान पर यह भाषा फिर से आ जाएं। इसलिए कॉमेडी के माध्यम से हमारी टीम गत 5 से 6 वर्षों से ऐसे वीडियो बना रही है, जो लोगों के व्यवसाय के हित में भी हो एवं साथ में मालवी भाषा का भी विस्तार अच्छे से हो।

यह बात कही राजस्थान के प्रतापगढ़ से रविवार को एक काम के सिलसिले में जिले के सैलाना आए टीम (Rj) आर.जे 35 के यूट्यूबर शौकीन कीर और अभिषेक मिनारिया ने। सैलाना के युवा सामाजिक कार्यकर्ता हनी बैरागी के निवास पर वे मीडिया से चर्चा कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में दोनों कलाकारों ने सैलाना को बहुत सुंदर नगरी बताते हुए यहां के स्टेटस गार्डन को काफी सराहा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ कमाना भर नहीं है, बल्कि मालवी भाषा अपनी पुरानी पहचान के साथ फिर आमजन की जुबान पर आए। इसके लिए हम निरंतर प्रयास करते हैं। हमारी टीम में 15 से 20 कलाकार हैं जो किसी न किसी रूप में काम करते हैं।

लाखों फॉलोअर-

दोनों कलाकारों ने मीडिया को यह भी बताया कि यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हमारे लाखों फॉलोअर हैं। जो हमारी हौसला अफजाई करते हैं। यह हौसला अफजाई हमको हमारे काम में और मजा देती है। और हम और तल्लीनता से काम करने की कोशिश करते हैं। कॉमेडी हर किसी के वश का खेल नहीं। कॉमेडी के साथ व्यवसाय भी जुड़ जाएं तो फिर बात ही क्या।

बहुत सुकून मिलता है तब-

हमें हमारे वीडियो को देखकर जब ऑडियंस की सराहना मिलती है और लाइक मिलती है तो हमें बहुत सुकून मिलता है। लगता है कि हम जो काम कर रहे हैं वह लोगों को पसंद आ रहा है। और हमें काम में और अधिक ऊर्जा मिलती है। हमारा प्रयास निरंतर इस प्रकार के वीडियो बनाकर वायरल कर ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ना है। साथ ही मालवी भाषा को पूरे देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध करने के लिए जो भी होगा वह हम आगे भी करते रहेंगे।

बाद में वे गए कैक्टस गार्डन-

मीडिया से चर्चा के पश्चात ये कलाकार सैलाना के युवा सामाजिक कार्यकर्ता हनी बैरागी के साथ कैक्टस गार्डन भी गए। वहां पर कैक्टस की अनेक प्रजातियों को देखा व सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *