परियोजना अधिकारी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पहुचकर बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन- बोले..

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

परियोजना अधिकारी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पहुचकर बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन- बोले ठिक था भोजन

14/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले की सैलाना नगर की आंगनवाड़ी केन्द्रों पर घटिया भोजन की शिकायतों के पश्चात महिला बाल विकास विभाग हरकत में आया। महिला बाल विकास विभाग के सहायक संचालक एवं सैलाना के प्रभारी परियोजना अधिकारी रविंद्र मिश्रा ने अमले के साथ नगर के सभी 8 आंगनवाड़ी केंद्रों पर जाकर भोजन की गुणवत्ता को परखा एवं सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं सहायता समूह को भी स्पष्ट निर्देश दिए की भोजन की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बच्चों को पौष्टिक आहार समय-समय पर मिले यह स्वयं सहायता समूह की जिम्मेदारी है।

इन्होंने की थी शिकायत-

बतादे कि कुछ दिनों पहले पार्षद सलोनी मांडोत एवं कुलदीप कुमावत ने नगर व क्षेत्र की आंगनवाड़ीयो केंद्रों में घटिया भोजन की शिकायत की थी। इस शिकायत के पश्चात विभाग ने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के आहार में सुधार के निर्देश दिए।

सोमवार को पहुंचा अमला आंगनबाड़ी केंद्रों पर-

बिना पूर्व सूचना के अचानक सोमवार को परियोजना अधिकारी रविंद्र मिश्रा की नेतृत्व में महिला बाल विकास का अमला सीधा आंगनवाड़ी केंद्रों पर जा धमका एवं भोजन की गुणवत्ता को जांचा,परखा। न केवल इतना ही बल्कि परियोजना अधिकारी मिश्रा ने बच्चों के साथ स्वयं जमीन पर बैठकर भोजन ग्रहण भी किया। एवं सब्जी थोड़ी तीखी होने पर स्वयं सहायता समूह को आगे से ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए। व कहा कि किसी भी कीमत पर भोजन की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं हो सकता। बाद में मीडिया से चर्चा करते हुए मिश्रा ने कहा कि हमें शिकायत प्राप्त हुई थी कि भोजन गुणवत्तापूर्ण नहीं है। इसलिए भोजन जांचने हम यहां आए हैं। मैंने स्वयं जमीन पर बैठकर बच्चों के साथ भोजन ग्रहण किया। व भोजन की गुणवत्ता को परखा। भोजन कुल मिलाकर अच्छा था। पर फिर भी मुझे कुछ तीखा महसूस हुआ तो मैंने सभी संबंधितों को निर्देश दिए कि आगे से ऐसा ना हो। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मीडिया से चर्चा में उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी कीमत पर विभाग इस मामले में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगा। हमने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिए हैं कि यदि स्वयं सहायता समूह से भोजन क्वालिटी वाला ना पाया जाए तो तुरंत विभाग के आला अधिकारियों को इसकी सूचना दें, ताकि उसमें जल्द ही सुधार करवाया जा सके। विभाग के दल में मिश्रा के साथ सुपरवाइजर ज्योति गोस्वामी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *