डॉ. जयकुमार जलज की स्मृति में हुई सामान्य ज्ञान स्पर्धा “ज्ञान श्री” के परिणाम घोषित
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा
रतलाम- (Ratlam) कला मंच द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान स्पर्धा “ज्ञान श्री” साहित्यकार और संस्था के संरक्षक रहे स्व. डॉ. जयकुमार जलज की स्मृति में हर वर्ष आयोजित होती है। 2025 में तीन ग्रुप में आयोजित हुई इस परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। रतलाम कला मंच के अध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए। बताया कि यह प्रतियोगिता विभिन्न केन्द्रों जिनमें गुजराती स्कूल, कन्या शिक्षा परिसर, द सेफायर स्कूल, सनशाइन स्कूल, सांदीपनि शासकीय विद्यालय सैलाना ओर महावीर कान्वेंट स्कूल सरसी पर आयोजित की गई थी।
आयोजन में 850 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल-
प्रतियोगिता जूनियर, सीनियर एवं ओपन ग्रुप में आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 850 प्रतियोगियों ने भागीदारी की। परीक्षा परिणाम निम्न अनुसार रहे हैं।
जूनियर वर्ग-
प्रथम–कु.पूजा मईड़ा (कन्या शिक्षा परिसर)
द्वितीय–कु.भूमिका बोराणा (द सफायर स्कूल)
तृतीय–कु.ईशा पाटीदार (सांदीपनि शासकीय विद्यालय सैलाना।
प्रोत्साहन पुरस्कार-
1.कु.मोनिका निनामा
2.हेमंत राठौर
3.आदित्य चौहान (सन शाइन)
4.कु.खुशी वर्मा(संस्कार वैली इंटरनेशनल सैलाना)
5.कु. रितिका अटोलिया(महावीर कान्वेंट सरसी)
सीनियर वर्ग-
प्रथम–कु.खुशी डोडिया (द सफायर)
द्वितीय–कु.अंशिका गुप्ता(द सफायर)
तृतीय–कु.अंतिम बाला डामोर(कन्या शिक्षा परिसर)
प्रोत्साहन पुरस्कार-
1.कु.पायल धाकड़ (महावीर कान्वेंट)
2.कु.शिवानी भाँभर
3.सोनू परमार(श्री गुजराती समाज)
4.अनिल परमार( श्री गुजराती समाज)
5.कपिल सिंह भाटी(सन शाइन)
ओपन वर्ग-
प्रथम–विशाल गुप्ता (वरिष्ठ मंडल प्रबंधक, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी)
द्वितीय–शंकर दत्त तिवारी(लोको पायलेट)
तृतीय– प्रेमपाल सिंह चौधरी(रिटायर्ड पुलिस उप अधीक्षक)
प्रोत्साहन पुरस्कार
1.सुनीता जैन
2.रचना शर्मा
3.प्रभु नायर
4.रितिका जैन
5.कुलदीप राठौड़ एवं विजया शर्मा
इन्होंने किया अंतिम मूल्यांकन-
इसके अतिरिक्त 10 अन्य प्रतियोगियों को लकी ड्रा के माध्यम से भी पुरस्कृत किया जाएगा। विजेताओं का फाइनल पुनर्मूल्यांकन एवं पुनःगणना का कार्य संस्था की वरिष्ठ पदाधिकारी किरण उपाध्याय, शीतल पांचाल और दीपिका सोढा द्वारा किया गया।
यह थे मौजूद-
परिणामों की घोषणा के अवसर पर संस्था के परामर्शदाता डॉ. सुलोचना शर्मा, डॉ. गोपाल मज़वादिया, संस्था अध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी, पदाधिकारी अजय चौहान, शरद चतुर्वेदी, महेश ओझा, अरुण शर्मा, विवेक शर्मा, सुनील शर्मा, नीलिमा छबिसिंह, खुशबू सोढा आदि मौजूद थे।
होगा भव्य पुरस्कार वितरण समारोह-
संस्था अध्यक्ष चतुर्वेदी ने बताया कि शीघ्र ही भव्य पुरस्कार वितरण आयोजित किया जाएगा जिसकी सूचना सभी को व्यक्तिगत रूप से प्रेषित की जाएगी।




