सैलाना विधायक डोडियार ने जमानत पर छूटने के बाद मीडिया से चर्चा की, कहा कि आदिवासियों के हित के लिए संघर्ष जारी रहेगा..
14/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)-रतलाम जिला चिकित्सालय मे डॉक्टर से विवाद के पश्चात महाआंदोलन का ऐलान कर पुलिस के घेरे में आए सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने चार दिन पश्चात रिहा होने के बाद शनिवार दोपहर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि सरकार का यह कदम आने वाले समय में सरकार को बहुत महंगा पड़ने वाला है। न केवल प्रदेश,बल्कि देश के आदिवासी मेरे साथ हुए इस अन्याय से आहत है, और समय आने पर इसका बदला जरूर लेंगे।दोपहर पश्चात जमानत पर छूट कर सैलाना जब वे अपने कार्यालय पर आए। तो जायस पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। विधायक डोडियार ने सभी सहयोगियों का आभार मानते हुए न्याय मिलने तक हर समय संघर्ष में लगे रहने का आव्हान किया। जब इस प्रतिनिधि ने उनसे पूरे मामले में उनका पक्ष जानने के लिए सवाल किया तो उन्होंने इस पूरे मामले में सीधे-सीधे सरकार के हाथ होने का आरोप लगाया वह कहा कि अब आदिवासी जागृत हो चुके हैं। कहीं भी किसी भी प्रकार का अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। मेरे साथ जो कुछ भी हुआ है। चार दिन मुझे जबरन जेल में बंद रखा गया। इसका जवाब देश प्रदेश के आदिवासी सरकार को समय आने पर जरूर देंगे। बहरहाल आदिवासियों के हित की हमारे आगे की लड़ाई जारी रहेगी। इसी के साथ ही सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ भुरालाल पिता हुमजी देवदा उम्र 25 वर्ष निवासी सुंदेल रावटी, दीपक पिता हिरालाल निनामा उम्र 25 वर्ष निवासी विनोबा नगर, दिनेश पिता रामाजी माल उम्र 25 निवासी रामपुरिया, दिलीप सिंह पिता लखनलाल तडवी उम्र 25 वर्ष निवासी रेहटी सिहोर, छोटु पिता राधु गरवाल उम्र 18 भिलडी रावटी, सिद्धार्थ पिता स्वर्गीय आर एन गुप्ता उम्र 50 भोपाल, ध्यानवीर पिता दर्शन सिंह डामोर उम्र 41 जाम्बुखादन, दिनेश पिता कानजी उम्र 19 निवासी बड़ी सरवन, पप्पू पिता कमजी डामोर उम्र 28 अडवानीया, मांगीलाल पिता नेमजी राणा उम्र 45 पांडिचरी, जितेन्द्र पिता कोजाराम राणा उम्र 28 व गोतमपुरी पिता प्रकाश पुरी उम्र 34 दोनों निवासी पाली, करण पिता धरम सिंह कर्मा उम्र 20 सिंगापुर सिहोर को जमानत मिल गई है।




